Box Office Report: हाउसफुल 5 के आगे इन 3 फिल्मों ने टेंके घुटने, कलेक्शन हैरान करने वाला

Housefull 5 clash with Thug Life bhool chuk maaf
Box Office Report: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने अब तक 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जल्द ही यह 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर जाएगी. आइये जानते हैं इसके साथ चल रही फिल्मों का क्या हाल है.
Box Office Report: अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यही वजह है कि जल्द ही मूवी 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर जाएगी. कॉमेडी एंटरटेनर को हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ और ठग लाइफ और भूल चूक माफ से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
हाउसफुल 5 का 4 दिनों का कलेक्शन
100 करोड़ के करीब पहुंची ‘हाउसफुल 5’ अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने पहले दिन भारत में करीब 24 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जबकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 31 करोड़ हो गई. तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 32 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 87 करोड़ रुपये हैं.
‘ठग लाइफ’ ने चार दिन में ही घुटने टेक दिए
कमल हासन की यह फिल्म 5 जून को हिंदी, तमिल, तेलुगु और पैन इंडिया भाषाओं में रिलीज हुई थी. फिल्म ने अब तक चार दिनों में 36.90 करोड़ रुपये कमाए हैं. चौथे दिन फिल्म ने सिर्फ 6.50 करोड़ रुपये कमाए, जो एक दिन के कलेक्शन के लिहाज से अब तक का सबसे कम आंकड़ा है. इसने पहले दिन 15.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे दिन 7.15 करोड़ रुपये और तीसरे दिन यानी शनिवार को 7.75 करोड़ रुपये ही जुटा पाई.
‘भूल चूक माफ’ का कलेक्शन
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने 18वें दिन 1.21 करोड़ रुपए कमाए, जिसके बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 69.21 करोड़ रुपए पहुंच गया.
‘मिशन इम्पॉसिबल 8’
हॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ भी इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है. 17 मई को रिलीज हुई इस फिल्म के इंग्लिश वर्जन ने 23वें दिन 1.89 करोड़ की कमाई की है. वहीं, हिंदी वर्जन ने 23वें दिन 36 लाख रुपये की कमाई की. पहले दिन 16.5 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने अब तक भारत में 99.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. यह फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ फ्रेंचाइजी की आठवीं किस्त है.
यह भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड हिट या फ्लॉप, अक्षय कुमार की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










