Box Office Report: 2025 में इन फिल्मों ने मचाया तहलका, कमाई में रचा नया इतिहास, अब रेड 2 तोड़ेगा रिकॉर्ड

Box Office Report
Box Office Report: साल 2025 के पहले चार महीने खत्म हो चुके हैं, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर इसी बीच कई बिग बजट फिल्में रिलीज हुई है. इसमें से किसी ने बाजी मारी, तो कोई धड़ाम से गिरा. छावा ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए देवा और द डिप्लोमैट को पीछे छोड़ दिया. आइये जानते हैं अब तक रिलीज हुई फिल्मों को दर्शकों से कैसा रिस्पांस मिला.
Box Office Report: साल 2025 के जनवरी से अप्रैल तक बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में रिलीज हुई. किसी को क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया, तो कोई जबरदस्त प्रमोशन के बाद भी फ्लॉप हो गई. इसमें सिकंदर से लेकर द डिप्लोमैट, देवा शामिल है.
छावा ने बाजी मारी
अगर इस साल अब तक कोई ऐसी फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया, वह कोई और नहीं बल्कि विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की छावा है. लक्ष्मण उटेकर की ओर से निर्देशित, इस पीरियड एक्शन ड्रामा ने संभाजी महाराज की वीरता की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश किया. भारत में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के साथ, यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई.
सिकंदर को करना पड़ा बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल
सलमान खान की मास-मार्केट अपील में कोई कमी नहीं आई, क्योंकि सिकंदर ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड़ रुपये कमाए. ईद पर रिलीज की गई इस मनोरंजक फिल्म को भारत में ज्यादा दर्शक नहीं मिल पाए.
स्काई फोर्स ने भी की ठीक ठाक कमाई
अक्षय कुमार स्टारर 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारत के पहले हवाई हमले पर आधारित फिल्म स्काई फोर्स ने भारत में ठीक ठाक कमाई की. इसने बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ कमाए.
सनी देओल की जाट ने मचाया कोहराम
गदर 2 की भारी सफलता के बाद सनी देओल जाट के साथ बड़े पर्दे पर आए. 10 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी ज्यादा प्यार दिया. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर सर्किट में इसने धुआंधार कमाई की. तीसरे हफ्ते में आने के बाद मूवी ने अब तक भारत 85 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. वहीं वर्ल्डवाइड यह 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है.
केसरी चैप्टर 2
बॉलीवुड में सीक्वल फिल्मों का इतिहास हमेशा से ही पेचीदा रहा है, लेकिन केसरी चैप्टर 2, बॉक्स ऑफिस पर सम्मानजनक प्रदर्शन कर रही है. 2019 की हिट केसरी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे जैसे नए चेहरे शामिल किए गए. फिल्म ने 10 दिनों में 68 करोड़ रुपये कमाए हैं और अक्षय की पिछली कई फिल्मों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. अब अजय देवगन की रेड 2 रिलीज हो गई है. इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है.
Raid 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, पहले दिन छापे इतने नोट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










