Box Office Report: बाजीराव या रूह बाबा, कमाई के मामले में कौन बना बॉक्स ऑफिस किंग? जानें 8वें दिन का कलेक्शन

Box Office Report
Box Office Report: कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की सिंघम अगेन के आठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. दोनों में से कौन सी फिल्म किसपर भारी पड़ी आपको बताते हैं.
Box Office Report: अजय देवगन की सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. दोनों फिल्में 1 नवंबर बड़े पर्दे पर रिलीज हुई और दोनों ने धमाल मचा दिया. दोनों फिल्मों ने मिलकर ओपनिंग डे पर 79 करोड़ रुपये की कमाई की. एक हफ्ते पहले सिंघम अगेन, भूल भुलैया 3 से बेहतर प्रदर्शन कर रही थी. हालांकि अब खेल पलट गया है. अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म रोहित शेट्टी की मूवी से आगे निकल गई है. आठवें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.
जानें सिंघम अगेन का कलेक्शन
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन ने आठवें दिन 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. टोटल कमाई फिल्म की 180.50 करोड़ है.
किस दिन कितनी कमाई सिंघम अगेन ने की-
- सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 43.50 करोड़ रुपये
- सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 42.50 करोड़ रुपये
- सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 35.75 करोड़ रुपये
- सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 18 करोड़ रुपये
- सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पांचवां दिन- 14 करोड़ रुपये
- सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठा दिन- 10.25 करोड़ रुपये
- सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सातवां दिन- 8.75 करोड़ रुपये
- सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आठवां दिन- 7.50 करोड़ रुपये
- टोटल कमाई- 180 करोड़ रुपये
भूल भुलैया 3 का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, भूल भुलैया 3 ने आठवें दिन करीब 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने किस दिन कितना कलेक्शन किया आपको बताते हैं-
- भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 35.5 करोड़ रुपये
- भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 37 करोड़ रुपये
- भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 33.5 करोड़ रुपये
- भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 18 करोड़ रुपये
- भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पांचवां दिन- 14 करोड़ रुपये
- भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठा दिन- 10.75 करोड़ रुपये
- भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सातवां दिन- 9.5 करोड़ रुपये
- भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आठवां दिन- 9 करोड़ रुपये
टोटल कमाई- 167.25 करोड़ रुपये
Also Read- Singham Again: सिंघम अगेन की सफलता पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक आर्दश पुलिसवाला…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










