Border 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 350 करोड़ से बस इतनी दूर

बॉर्डर 2 का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Border 2 Box Office collection day 20: ‘बॉर्डर 2’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. सनी देओल की फिल्म ने 20वें दिन कितने करोड़ कमाए, यहां जानिए.
Border 2 Box Office collection day 20: सनी देओल और वरुण धवन की देशभक्ति से भरी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से टिकी हुई है. अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह वॉर ड्रामा रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. चौथे हफ्ते में एंट्री करने से पहले ही फिल्म ने 315 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब इसकी नजर 350 करोड़ क्लब पर है. आइए 20वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
20वें दिन का कलेक्शन
23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ को रिपब्लिक डे वीकेंड का भरपूर फायदा मिला. पहले दिन फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपये से खाता खोला. इसके बाद वीकेंड और गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. पहले और दूसरे हफ्ते में मूवी ने दमदार कमाई की. तीसरे हफ्ते में आमतौर पर फिल्मों की कमाई धीमी पड़ जाती है, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ की कमाई नहीं रुकी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही 20 दिनों में फिल्म की कुल कमाई करीब 316 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
350 करोड़ क्लब से कितनी दूर?
अब सबकी नजर चौथे वीकेंड पर है, जहां तय होगा कि ‘बॉर्डर 2’ 350 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाती है या नहीं. इस शुक्रवार शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज है. मूवी में शाहिद की जोड़ी तृप्ति डिमरी के साथ बनी है. अविनाश तिवारी का फिल्म में ऐसा लुक है, जिसे पहले दर्शकों ने नहीं देखा होगा. ‘ओ रोमियो’ के रिलीज की वजह से ‘बॉर्डर 2’ के शोज कम हो सकते हैं, जिसका असर कलेक्शन पर पड़ना तय है.
यह भी पढ़ें- तीसरे बुधवार को भी नहीं थमी ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार, 314 करोड़ का आंकड़ा पार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




