बॉर्डर 2 ने तोड़ा ‘पद्मावत’ का रिकॉर्ड, अब सलमान-ऋतिक की फिल्मों पर नजर

Updated at : 09 Feb 2026 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
Border 2 Box Office Collection Day 17

बॉर्डर 2 का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Border 2 Box Office Collection Day 17: फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना लिया है. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने पद्मावत का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर लिया. अब फिल्म की नजर सलमान खान की बजरंगी भाईजान और ऋतिक रोशन की वॉर के रिकॉर्ड पर टिकी है.

विज्ञापन

Border 2 Box Office Collection Day 17: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 भले ही तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी सुस्त पड़ती नजर आ रही है. इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को अभी भी सिनेमाघरों की ओर खींच रही है. बॉर्डर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. चलिए आपको डे 17 की कमाई आपको बताते हैं.

तीसरे हफ्ते में धीमी हुई कमाई

शानदार दूसरे वीकेंड के बाद बॉर्डर 2 के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली. तीसरे हफ्ते की शुरुआत फिल्म की कमजोर रही. मूवी शुक्रवार को सिर्फ 2.85 करोड़ रुपये ही कमा पाई. हालांकि शनिवार को फिल्म की कमाई में अच्छी उछाल देखने को मिली. Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे रविवार यानी डे 17 पर बॉर्डर 2 ने 6.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की कुल कमाई बढ़कर 309.4 करोड़ रुपये हो गई. फिल्म ने सुल्तान (300 करोड़) और धूम 3 (290 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को तोड़ दिया.

पद्मावत को पछाड़ा

बॉर्डर 2 ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पद्मावत के लाइफटाइम कलेक्शन 303 करोड़ को भी पीछे छोड़ दिया. अब फिल्म की नजर बजरंगी भाईजान (320 करोड़) और वॉर (318 करोड़) के रिकॉर्ड पर टिकी हुई है.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार प्रदर्शन

घरेलू बाजार के अलावा बॉर्डर 2 ने दुनियाभर में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने विदेशों में करीब 52 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 412 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो इसे साल की बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल करता है.

नई रिलीज से बढ़ेगी चुनौती

अगले हफ्ते शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिससे बॉर्डर 2 को कड़ी टक्कर मिल सकती है. नई फिल्म के चलते स्क्रीन काउंट कम होने की संभावना है, जिससे बॉर्डर 2 की रफ्तार और धीमी पड़ सकती है

यह भी पढ़ें- Mardaani 3: छुट्टी का मिला फायदा, ‘मर्दानी 3’ की कमाई में आई तेजी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola