इंटरनेट पर वायरल हो रही रकुल प्रीत सिंह की ये तसवीरें, फोटोज देख हो जाएंगे फैन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एक्‍ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भले अपने करियर का आगाज साउथ फिल्‍मों से किया हो, लेकिन हिन्दी सिनेमा में उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली है. रकुल प्रीत ने दिव्या खोसला कुमार की ‘यारियां’, अजय देवगन के साथ ‘दे दे प्यार दे’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इन दिनों लॉकडाउन के वजह से वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. इसी बीच रकुल की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तो चलिए आपको दिखाते हैं रकुल प्रीत सिंह की वो तस्वीरें जिन्हें देख फैंस दीवाने हुए जा रहे है.

विज्ञापन
undefined

हाल ही में रकुल ने अपनी एक तसवीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. इस तस्वीर में रकुलप्रीत एक मेज पर हाथ के सहारे सिर टिकाए नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने लुक और फीलिंग बताते हुए तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, दुनिया के सामान्य होने का इंतजार कर रही हूं. इस सिंपल लुक में भी वो बेहद प्यारी लग रही है.

undefined

फिल्मों की तरह ही रकुल का स्टाइल भी बिल्कुल यूनिक है. एक्ट्रेस हमेशा ही अपने फैशन च्वॉइस से सबकी तारीफें बटोरने में कामयाब रहती हैं. अवॉर्ड फंक्शन में ग्लैमरस लुक हो या कैजुअल आउटिंग के लिए कंफर्टेबल लुक, हर ड्रेस में रकुल कमाल की खूबसूरत दिखती हैं.

undefined

रकुल ने फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड के लिए व्हाइट सैटिन थाई हाई स्लिट गाउन पहना था, जिसे मेसी पोनी टेल और बेरी लिप्स लुक के साथ पूरा किया था. इस लुक में रकुल बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

undefined

इस ग्रे शेड के शिमरी गाउन में रकुल प्रीत ने फिल्मफेयर अवॉर्ड नाइट अटेंड की थी. वन शोल्डर थाई हाई स्लिट इस गाउन को पहने जब वो रेड कार्पेट पर पहुंची थीं, तो लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की थी.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola