Bobby Deol: बॉबी देओल ने इन दो शख्स को दिया अपनी सफलता का श्रेय, बोले- मैं आज जो कुछ भी हूं…

Updated:
विज्ञापन
Bobby Deol on doing negative role

Bobby Deol on doing negative role

Bobby Deol: बॉबी देओल ने हाल ही में अपनी संघर्षों से लेकर सफलता तक पर बात की है. साथ ही उन्होंने अपने सफल होने का श्रेय अपनी दो करीबी शख्स को दिया है. उन्होंने बताया कि कैसे मुश्किल समय में उन लोगों ने एक्टर का साथ दिया और उनपर भरोसा किया.

विज्ञापन

Bobby Deol: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने अपने करियर के दौरान कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. किरदार चाहे पॉजिटिव हो या निगेटिव बॉबी देओल हर किरदार में छा जाते हैं. हाल के वर्षों में एक्टर ने अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड में खास पहचान बना ली है. साथ ही उनके चाहने वालों की संख्या भी बढ़ गई है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए थे. हालांकि, बॉबी देओल ने हार नहीं मानी और जबरदस्त वापसी की है. इस बीच एक्टर ने हाल ही में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया. साथ ही उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने जीवन के दो सबसे खास शख्स को दिया है.

बॉबी ने किसे दिया अपनी सफलता का श्रेय?

बॉबी देओल ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘ मैं आज जो कुछ भी हूं, उसकी वजह पापा (धर्मेंद्र) और मम्मी (प्रकाश कौर) हैं. पापा को मैंने हमेशा जमीन से जुड़ा हुआ पाया, वह हमेशा खुद के प्रति सच्चे बने रहे.’ एक्टर अपने पिता धर्मेंद्र की इसी बात की वजह से जमीन से जुड़े रहना सीखा चुके हैं. साथ ही उन्होंने अपने सफल होने में मां और दादी के योगदान का भी जिक्र किया कि किस तरह उनकी वजह से वह एक बेहतर इंसान बन गए हैं. बॉबी देओल ने आगे बताया कि उनके मुश्किल समय में पत्नी तान्या ने उनका बहुत साथ दिया और हमेशा उनपर भरोसा दिखाया. साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया. एक्टर ने कहा, ‘तान्या ने हमेशा मुझे महसूस कराया कि मैं स्पेशल हूं.’

बॉबी देओल का वर्क फ्रंट

बॉबी देओल की हाल ही में साउथ फिल्म ‘डाकू महाराज’ रिलीज हुई थी. इसके अलावा एक्टर पॉपुलर वेब सीरीज ‘आश्रम’ के सीजन 3 में भी नजर आए थे. इस सीरीज में एक्टर ने अपने बाबा निराला के किरदार को दोहराया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब जल्द ही बॉबी आलिया भट्ट स्टारर ‘अल्फा’ और ‘हरी हर वीरा मल्लू’ में काम करेंगे.

यह भी पढ़े: VIDEO: बिन शादी के प्रेग्नेंट हुईं आश्रम 3 की ‘बबिता’? त्रिधा चौधरी के वीडियो ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola