Bigg Boss 18: बिग बॉस ने श्रुतिका को सौंपा नॉमिनेशन का कंट्रोल, तो अविनाश ने दे डाला अल्टीमेटम, कहा 'डर में रहना'

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Oct 2024 4:02 PM

विज्ञापन

Bigg Boss 18 के घर में एक बार फिर नॉमिनेशन की तलवार लटकते हुए नजर आ रही है. साथ ही इस बार बिग बॉस ने नॉमिनेशन का कंट्रोल श्रुतिका अर्जुन को सौंपा है. इस बीच श्रुतिका अर्जुन और अविनाश मिश्रा के बीच तकरार भी देखने को मिल रही है, जिसमें अविनाश श्रुतिका को डर में रहने को कहते हैं.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान की कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आ गया है. जिसमें दिखाया गया है कि तीसरे हफ्ते की समाप्ति के बाद एक बार फिर नॉमिनेशन शुरू हो गया है. इस बार नॉमिनेशन का कंट्रोल बिग बॉस ने श्रुतिका अर्जुन को दिया है. बिग बॉस के नए प्रोमो में हम देख सकते हैं कि कैसे हंसते हंसते श्रुतिका अर्जुन अविनाश मिश्रा को नॉमिनेट कर देती हैं. जिसके बाद अविनाश मिश्रा को गुस्सा आ जाता है और वह बिग बॉस के घर में सरेआम धमकी दे डालते हैं कि, ‘डर में रहना क्योंकि वही तुम्हारे लिए अच्छा होगा.’

अविनाश मिश्रा ने श्रुतिका को दी धमकी

बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में सभी घरवाले एक-एक कंटेस्टेंट का नाम लेते हैं जिसे वह नॉमिनेट करना चाहते हैं. इसके बाद श्रुतिका अर्जुन की बारी आती है और वह अविनाश मिश्रा का नाम लेती हैं. श्रुतिका अपनी बात खत्म भी नहीं कर पाती है और बीच में ही अविनाश मिश्रा उन्हें बार-बार कहते हैं कि ‘डर में रहना.’ अविनाश मिश्रा की इस धमकी पर श्रुतिका उन्हें करारा जवाब देती हैं और कहती हैं कि ‘बिग बॉस जितना पैसा ये इस शो में रहने का ले रहे हैं, उससे ज्यादा एक्टिंग कर रहे हैं.’

पांच कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

बिग बॉस 18 में इस हफ्ते पांच कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं, जिनमें विवियन डीसेना, रजत दलाल, अविनाश, मुस्कान और नायरा शामिल हैं. प्रोमो की बात करें हम नायरा और रजत दलाल के बीच तकरार देख सकते हैं. वहीं, शहजादा रजत दलाल को टारगेट करते नजर आते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बार मुस्कान बामने या नायरा में से किसी एक के घर से बेघर होने की बात कही जा रही है.

Also Read: Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनने के लिए अरफीन खान-रजत दलाल में छिड़ी जंग, तो विवियन बोले ‘आप डिक्टेटरशिप करना…’

Also Read: Bigg Boss 18: घरवालों में तकरार के बीच शुरू हुई नई लव स्टोरी, इन दो कंटेस्टेंट ने सलमान खान के सामने किया खुलासा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola