Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनने के लिए अरफीन खान-रजत दलाल में छिड़ी जंग, तो विवियन बोले 'आप डिक्टेटरशिप करना…'
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 21 Oct 2024 3:07 PM
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस कहते हैं की घर के नए टाइम गॉड को चुनने का समय आ गया है, जिसके लिए रजत दलाल और अरफीन खान को दावेदार बनाया जाता है.
Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 प्रीमियर के बाद से ही लाइमलाइट में बना हुआ है आए दिन नए-नए ट्वीट दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हैं इसी बीच एक बार फिर शो के कैप्टन यानी टाइम गॉड के लिए इलेक्शन शुरू हो गए हैं. जिसमें बिग बॉस ने रजत दलाल और अरफीन खान को दावेदार बनाया है. ऐसे में अब सत्ते की लड़ाई में दोनों के बीच जंग छिड़ी हुई है. दोनों कंटेंस्टेंट्स जीतने के लिए घर वालों के सामने अपनी खूबी और एक दूसरे की कमियां जिन आते नजर आ रहे हैं.
अरफीन खान और रजत दलाल में छिड़ी बहस
बिग बॉस 18 का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें बिग बॉस कहते हैं, “वक्त आ गया है घर के नए टाइम गॉड को चुनने का. आज अरफीन और रजत एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.” इसके बाद रजत दलाल घरवालों के सामने आकर कहते हैं कि, “आपने शासन देखा अरफीन जी का उन्होंने खुद से कोई काम नहीं किया सबसे कम करवाया.” इस पर अरफीन अपने जवाब में कहते हैं, “यह गलत है अगर यह टाइम गॉड बनेगा तो आधे टाइम यह सोता रहेगा.”
डिक्टेटरशिप करना चाहते हैं रजत दलाल
राजल रजत दलाल आगे कहते हैं कि, ‘कुछ कठिन फैसला पिछली बार नहीं लिए गए जिसे मैं सख्ती से इस बार ले सकता हूं. तो इस पर विवियन कहते हैं कि, “अगर आप पावर में आएंगे तो क्या आप डिक्टेटरशिप करना चाहेंगे.” इसका जवाब देते हुए रजत दलाल कहते हैं कि जब नेता बनूंगा तो नेता की तरह फैसले लूंगा.
शो से पहले महिला कंटेस्टेंट का इविक्शन
बिग बॉस 18 के पिछले एपिसोड में हमने देखा की बिग बॉस के घर से पहले महिला कंटेस्टेंट का इविक्शन हो गया है. दरअसल, यह हेमा शर्मा बाहर हैं, जिन्हें वायरल भाभी के नाम से जाना जाता है. ऑडियंस से कम वोट मिलने की वजह से उन्हें शो से बाहर होना पड़ा
Also Read: Also Read: Bigg Boss 18: टीवी की इस मशहूर बहू ने अविनाश मिश्रा को किया सपोर्ट, तो करण वीर मेहरा-चुम दरांग को लगाई लताड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










