Bigg Boss 18: कौन है एलिस कौशिक, जिसने ग्रैंड प्रीमियर से पहले बनाई टॉप 2 फाइनलिस्ट में जगह

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Oct 2024 7:00 AM

विज्ञापन

Bigg Boss 18 की कंटेस्टेंट एलिस कौशिक ने स्टारप्लस के सीरियल 'पांड्या स्टोर' से पॉपुलैरिटी बटोरी है. इस सीरियल के बाद से ही वह टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा बन गईं.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 की अनाउंसमेंट होने के बाद से ही शो को लेकर दर्शकों का हाइप सातवें आसमान पर है. कल इस शो का ग्रैंड प्रीमियर हो गया है. जिसमें कई चेहरे नजर आए हैं. इनमें से एक पांड्या स्टोर की रावी यानी एलिस कौशिक शामिल हैं. एक्ट्रेस भव्य प्रीमियर से पहले ही बिग बॉस 18 की टॉप 2 फाइनलिस्ट की लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी हैं. जिसके बाद दर्शक बेसब्री से जानना चाहते हैं कि आखिर एलिस कौशिक है कौन. तो आइए बताते हैं इनके बारे में सबकुछ.

कौन है एलिस कौशिक?

बिग बॉस 18 की शुरुआत हो गई है. कल 6 अक्टूबर को शो का ग्रैंड प्रीमियर हो गया है. बिग बॉस के घर में एलिस कौशिक भी धमाल मचाने आ गई हैं. 27 साल की एलिस कौशिक दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और चुलबुले अंदाज से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है. एलिस कौशिक ने स्टारप्लस के शो ‘पंड्या स्टोर’ में रावी के किरदार से पॉपुलैरिटी मिली है. इसके अलावा एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के साथ ‘ससुराल सिमर का’ और ‘कहां हम कहां तुम’ जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं.

Also Read: Bigg Boss 18 में सलमान खान की कमाई टाइगर फ्रेंचाइज की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से भी ज्यादा

Also Read: Bigg Boss Marathi 5 के ये हैं टॉप 3 फाइनलिस्ट, जान्हवी किल्लेकर ने ब्रीफकेस मनी लेकर हुई आउट

एलिस कौशिक के करियर की शुरुआत

एलिस कौशिक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है. वह बचपन से ही एक्टर बनना चाहती थी. इसके अलावा उन्हें मॉडलिंग का भी काफी शौक है. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत sa 2015 के टीवी सीरियल ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ से किया था. इसके बाद वह ‘कहां हम कहां तुम’ में नजर आई थीं. इस सीरियल में एक्ट्रेस ने निगेटिव किरदार निभाया था.

एलिस कौशिक की पर्सनल लाइफ

एलिस कौशिक ने ‘कहां हम कहां तुम’ सीरियल के बाद ‘पंड्या स्टोर’ में नजर आई थीं. इस सीरियल में उनके अपोजिट कंवर ढिल्लों थे. सीरियल में दोनों के रावी-शिवा के किरदार को दर्शकों ने खूब सरहाया था. इसके बाद से ही दोनों रियल लाइफ में भी एक दूसरे को डेट करने लगे.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola