Bhool Bhulaiyaa 3 में रूह बाबा बनकर लौटेंगे कार्तिक आर्यन, मेकर्स ने रिलीज डेट का किया ऐलान, देखें टीजर VIDEO

Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Mar 2023 8:57 PM

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन एक बार फिर रूह बाबा बनकर लोगों को डराने आ रहे हैं. जी हां सही सुना. मेकर्स ने भूल-भूलैया 3 का ऐलान कर दिया है. फिल्म दिवाली 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यहां जानें तीसरे पार्ट को लेकर सभी इनसाइड डिटेल्स...

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. ऐसे में अब एक बार फिर रूह बाबा बनकर कार्तिक आर्यन तीसरे पार्ट के साथ दर्शकों को डराने आ रहे हैं. एक्टर ने फिल्म का एक टीजर रिलीज किया, जिसमें दमदार डायलॉग के साथ वह भूत बने दिख रहे हैं. निर्देशक अनीस बज्मी ने ये भी बताया कि फिल्म कब रिलीज होगी. बता दें कि जब भूल भुलैया 2 की घोषणा की गई, तो फैंस कों को आश्चर्य हुआ कि क्या कार्तिक आर्यन अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म को करने में सक्षम होंगे. ऐसे में जब यह रिलीज हुई, तो एक्टर को दर्शकों ने खूब ज्यादा पसंद किया था.

कार्तिक ने भूल भुलैया 3 का टीजर शेयर किया

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर धमाकेदार टीजर शेयर किया. इसमें दिखाया गया कि एक महल है, जिसमें दरवाजे बंद हो रहे हैं. बाद में एक दरवाजे में से एक कुर्सी दिखती हैं और उसपर रूह बाबा बैठे रहते हैं, वह कहते हैं कि ‘मैं आत्माओं से सिर्फ बात नहीं करता.. वो मेरे अंदर घुस भी जाती हैं.’ उनकी आंखों में किसी भूत का साया दिखता है. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ”रूह बाबा रिटर्न दिवाली 2024…#भूलभुलैया3”. बता दें कि फिल्म का तीसरा पार्ट दिवाली 2024 में रिलीज होगी. फिल्म में हिरोइन कौन होगी, इस बात पर से अभी पर्दा उठा नहीं है.

https://www.instagram.com/p/CpP377QjKSa/
भूल भुलैया 2 रही थी ब्लॉकबस्टर

भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी और फिल्म 2023 की सबसे बड़ी हिट बन गई. अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित, भूल भुलैया 2 20 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसने 171 करोड़ की कमाई की थी. वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए, कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ एक तस्वीर साझा की थी. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “अमिजे फॉरएवर तोमार.”

Also Read: Shehzada: कार्तिक आर्यन ने शहजादा के लिए ली मोटी रकम, कृति सेनन के हाथ लगे इतने करोड़, फीस सुन हो जाएंगे दंग

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola