Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर की बात, बोले- कहानी में विश्वास…

Updated:
विज्ञापन
Kartik Aaryan on Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again clash

Kartik Aaryan on Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again clash

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म भूल भूलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. अब एक्टर ने इसकी सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: अनीस बज्मी की ओर से निर्देशित फिल्म भूल भूलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से भरपूर प्यार मिला. हॉरर कॉमेडी में कार्तिक आर्यन रूह बाबा के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं विद्या बालन और माधुरी दीक्षित मंजुलिका का रोल निभा रही हैं. इसके अलावा तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव भी अपनी स्क्रीन टाइमिंग में धमाल मचा रहे हैं. अब कार्तिक आर्यन ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

भूल भुलैया 3 की सफलता पर क्या बोले कार्तिक आर्यन

भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. एक्टर ने फिल्म की सफलता पर बात करते हुए कहा, “अगर दर्शक आपके साथ खड़े हैं और आपकी कहानी में विश्वास करते है, तो सब कुछ संभव है, 400 करोड़ पार के लिए धन्यवाद #भूलभुलैया3.” फैंस ने एक्टर के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “बधाई हो @TheAaryanKartik और भूलभुलैया3 #BhoolBhulaiyaa3 की टीम.”

भूल भुलैया 3 ने 25वें दिन की इतनी कमाई

भूल भुलैया 3 दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म की टक्कर अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन के साथ हुई. 25वें दिन, भूल भुलैया 3 ने 0.90 करोड़ रुपये कमाए, जबकि सिंघम अगेन ने 0.55 करोड़ रुपये कमाए. कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपना 34वां जन्मदिन गोवा में मनाया. यहां उन्होंने अपने दोस्तों के साथ केक काटा और शाम एंजॉय किया.

Also Read- Box Office Report: सिंघम अगेन या भूल भुलैया 3, बॉक्स ऑफिस पर कौन बना किंग? जानें अबतक का कलेक्शन

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office: 400 करोड़ हुई फिल्म की कमाई, जानें 25वें दिन क्या हुआ टिकट काउंटर पर हाल

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola