कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ हरियाणा में हुई टैक्स फ्री, सीएम सैनी ने जमकर की तारीफ

Updated:
विज्ञापन

Bharat Bhhagya Viddhaata

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को दिल्ली के बाद हरियाणा में भी टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म की सराहना करते हुए इसे साहस, कर्तव्य और मानवता का संदेश देने वाली प्रेरणादायक कहानी बताया.

विज्ञापन

Bharat Bhhagya Viddhaata: अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की हालिया रिलीज फिल्म भारत भाग्य विधाता को हरियाणा सरकार ने टैक्स फ्री घोषित कर दिया है. इससे पहले दिल्ली सरकार भी फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला ले चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बीच यह फैसला चर्चा का विषय बन गया है.

विज्ञापन

हरियाणा में मिली बड़ी राहत

फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे देखने के बाद राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि साहस, कर्तव्य और मानवता की भावना को दर्शाने वाली कहानी है. उनके अनुसार, ऐसी फिल्में समाज को प्रेरित करने का काम करती हैं और लोगों को वास्तविक नायकों के योगदान से परिचित कराती हैं.

26/11 हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है कहानी

‘भारत भाग्य विधाता’ की कहानी मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है. फिल्म में उन लोगों की भूमिका को सामने लाने की कोशिश की गई है, जो संकट की घड़ी में पर्दे के पीछे रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं. कहानी में अस्पताल कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों, सफाईकर्मियों और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स के साहस को प्रमुखता से दिखाया गया है.

सीएम सैनी ने की कर्मचारियों के योगदान की चर्चा

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि समाज अक्सर बड़े और चर्चित चेहरों को याद रखता है, लेकिन कई ऐसे लोग भी होते हैं जो बिना किसी पहचान या प्रशंसा की उम्मीद के देश और समाज की सेवा करते हैं. उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में यही लोग सबसे पहले आगे आकर जिम्मेदारी निभाते हैं और मानवता की रक्षा करते हैं.

चर्चा में है फिल्म

फिल्म रिलीज के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई है. दिल्ली और हरियाणा में टैक्स फ्री होने के बाद इसके दर्शक वर्ग में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है. आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन भी खास नजरों से देखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: कभी जजों ने उड़ाया था मजाक, आज एक गाने की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए जुबिन नौटियाल की नेटवर्थ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola