Baaghi 4 Final Box Office Collection: हिट या फुस्स हुई 'बागी 4'? टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने कितनी कमाई पर लगाया ब्रेक? रिपोर्ट्स जानें

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :06 Oct 2025 9:54 PM
विज्ञापन
Baaghi 4 Final Box Office Collection

बागी 4 का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Baaghi 4 Final Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ की फिल्म लोकप्रिय फ्रैंचाइजी होने के बावजूद भारत में कमाल नहीं कर पाई. शुरुआती दिनों में ठीक प्रदर्शन करने के बाद फिल्म की रफ्तार थम गई और यह बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई. ऐसे में आइए फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

विज्ञापन

Baaghi 4 Final Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ स्टारर बागी 4, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू जैसे कलाकार नजर आए. हालांकि, दर्शकों को इस बार बागी फ्रैंचाइजी की कहानी ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई. शुरुआती वीकेंड में ठीक-ठाक कमाई करने के बाद फिल्म की रफ्तार तेजी से थम गई और एक महीने के भीतर ही इसका सफर लगभग खत्म हो गया. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म ने कितनी कमाई पर ब्रेक लगाया है.

बागी 4 का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बागी 4 ने भारत में कुल 53.38 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 77.67 करोड़ रुपये तक पहुंचा. लोकप्रिय फ्रैंचाइजी होने के बावजूद फिल्म का 55 करोड़ तक पहुंचना भी मुश्किल साबित हुआ. ऐसे में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई है.

बागी 4 डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Baaghi 4 Collection Day 1: 12 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 2: 9.25 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 3: 10 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 4: 4.5 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 5: 4 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 6: 2.65 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 7: 2.1 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 8: 1.26 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 9: 1.85 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 10: 2.15 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 11: 0.75 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 12: 0.95 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 13: 0.75 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 14: 0.48 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 15: 0.07 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 16: 0.12 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 17: 0.017 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 18: 0.01 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 19: 0.01 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 20: 0.08 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 21: 0.07 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 22: 0.02 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 23: 0.01 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 24: 0.02 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 25: 0.01 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 26: 0.01 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 27-30: 0.01 करोड़

टोटल कमाई- 53.38 करोड़

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने रचा नया इतिहास, ओपनिंग वीकेंड पर बनाए धुआंधार रिकार्ड्स

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola