Arbaaz Khan Net Worth: बड़े बजट फिल्मों इतनी है अरबाज खान की नेट वर्थ, 57 की उम्र में पिता बनने की खबरों ने मचाई हलचल

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :16 Apr 2025 1:44 PM
विज्ञापन
Arbaaz Khan Net Worth

Arbaaz Khan Net Worth

Arbaaz Khan Net Worth: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान को लेकर एक चर्चा तेज हो रही है कि एक्टर 57 की उम्र में एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं. दोनों को एक साथ वुमेन्स क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया. हालांकि, उनके या उनकी पत्नी शूरा खान की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. ऐसे में आइए एक्टर की नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

Arbaaz Khan Net Worth: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. एक्टर ने मलाइका अरोड़ा संग तलाक के 6 साल बाद जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी रचाई. शूरा और अरबाज की अक्सर एक साथ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहती हैं. इस बीच उनका एक और वीडियो सामने आया, जिसे देखने के बाद दोनों के पेरेंट्स बनने की खबरें तेज हो गईं. यह वीडियो वुमेन्स क्लिनिक के बाहर की है, जिसमें शूरा और अरबाज एक साथ दिख रहे हैं. हालांकि, दोनों की तरफ से इस मामले पर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में आइए आज हम आपको अरबाज की बारे में बताते हैं.

अरबाज खान की नेट वर्थ

बॉलीवुड शादीज की रिपोर्ट के मुताबिक, शूरा और अरबाज मैटरनिटी क्लिनिक नहीं, बल्कि वुमेन्स क्लिनिक गई थीं. इस हॉस्पिटल में यूट्रस से फाइब्रॉइड्स निकाला जाता है. हालांकि, अब कपल वहां क्या करने गए थे, इसपर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है. वहीं, अरबाज खान के नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर करीब 547 करोड़ रुपए संपत्ति के मालिक हैं. उनकी मोटी कमाई फिल्मों से होती है, जिसके लिए वह 10 से 15 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. एक्टर ब्रांड एंडोर्समेंट नहीं करते है.

महंगी कार कलेक्शन

57 साल के अरबाज के पास कई गाड़ियां भी हैं. उनकी कार कलेक्शन में रेंज रोवर, टोयोटा लैंड क्रूजर, बीएमडब्ल्यू 7, ऑडी Q7 समेत कई महंगी कार्स शामिल हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है. हालांकि, एक्टर की नेट वर्थ सलमान खान और पिता सलीम खान की तुलना में बेहद कम है. लेकिन इसके बावजूद उनकी संपत्ति में कई फिल्में आराम से बन सकती है.

मालूम हो कि अरबाज खान ने साल 2017 में 19 साल की शादी के बाद मलाइका अरोड़ा संग तलाक ले लिया था. इसके बाद उनकी जिंदगी में जॉर्जिया आईं और दोनों ने एक दूसरे को लगभग 4 साल तक डेट किया, लेकिन फिर साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया. जॉर्जिया के बाद उन्हें मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से प्यार हुआ और दोनों ने 24 दिसंबर, 2023 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की. अब दोनों एक साथ काफी खुश हैं.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Advance Booking Day 1: पहले ही दिन लाखों में सिमटी केसरी 2 की कमाई, स्काई फाॅर्स से भी बुरा रहा हाल

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola