Animal Park: रणबीर कपूर ने ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ के सीक्वल का बड़ा खुलासा किया, डबल रोल को लेकर भी तोड़ी चुप्पी

Updated:
विज्ञापन

एनिमल पार्क, फोटो- एक्स प्लेटफॉर्म

Animal Park: रणबीर कपूर ने एनिमल पार्क के प्रोडक्शन के बारे में बड़ा खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने अपने किरदार से भी पर्दा उठाया. जानें फिल्म से जुड़ी सभी अहम बातें.

विज्ञापन

Animal Park: रणबीर कपूर इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिनमें रामायण और लव एंड वॉर जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा, वह 2023 की हिट फिल्म एनिमल के सीक्वल एनिमल पार्क में भी काम करने वाले हैं. हालांकि, हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर ने एनिमल पार्क को लेकर अपडेट दी है. जिसका इंतजार फैंस लंबे वक्त से कर रहे थे. ऐसे में आइए बताते हैं, उन्होंने क्या कुछ जानकारी दी.

विज्ञापन

कब शुरू होगा ‘एनिमल पार्क’ का प्रोडक्शन?

एक्टर ने डेडलाइन हॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में कहा, “डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा फिलहाल अपनी अगली फिल्म स्पिरिट पर ध्यान दे रहे हैं, और एनिमल पार्क का प्रोडक्शन हमें 2027 में शुरू करना चाहिए. इसमें थोड़ा समय लगेगा.” जब रणबीर से पूछा गया कि क्या उन्होंने स्क्रिप्ट देखी है, तो उन्होंने कहा, “संदीप ने मुझे थोड़ा सा इशारा किया है कि वह फिल्म के साथ क्या करना चाहते हैं. वह इसे तीन हिस्सों में बनाने का प्लान कर रहे हैं. दूसरे हिस्से का नाम एनिमल पार्क है.”

एनिमल सीक्वल में कैसा होगा किरदार?

रणबीर ने यह भी बताया कि वह पहली फिल्म से ही डायरेक्टर के साथ स्क्रिप्ट और कहानी के बारे में आइडिया शेयर कर रहे हैं. वह कहते हैं, “यह बहुत ही एक्साइटिंग है क्योंकि अब मुझे विलेन और हीरो दोनों किरदार निभाने का मौका मिलेगा.” उन्होंने आगे कहा, “यह एक बहुत ही ओरिजिनल और दिलचस्प प्रोजेक्ट है और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं.”

एनिमल में रणबीर का डबल रोल क्यों था?

रणबीर से यह भी पूछा गया कि एनिमल फिल्म में वह डबल रोल क्यों निभा रहे थे. इसके जवाब में उन्होंने बताया, “विलेन अपनी पहचान बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाता है और खुद को बॉडी डबल में बदल लेता है. इसके बाद वह हीरो जैसा दिखने लगता है.”

एनिमल फिल्म की कहानी और कास्ट

एनिमल (2023) एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म एक पिता और बेटे के रिश्ते को दिखाती है, जो बचपन के ट्रॉमा और पारिवारिक झगड़ों से जूझते हैं. रणबीर कपूर ने विजय सिंह का किरदार निभाया है, जो अपने पिता द्वारा हुई बेदर्दी से पीड़ित है. अनिल कपूर ने फिल्म में रणबीर के पिता का किरदार निभाया है. फिल्म की कहानी विजय के बदला लेने के सफर पर आधारित है.

रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

रणबीर कपूर 2026 में अपने करियर के सबसे बड़े दौर में होंगे. वह इन दिनों संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर पर काम कर रहे हैं, जो 1960 के दशक के इतिहास पर आधारित है. इसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में होंगे. यह फिल्म जून 2026 में रिलीज होगी. इसके अलावा, रणबीर जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण: पार्ट वन में भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे, जो 2026 के अंत में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Border 2 Worldwide Box Office Collection Day 4: वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ ने रचा इतिहास, सलमान-अजय की फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola