Anant Ambani and Radhika Merchant का नया लुक हुआ वायरल, शाही अंदाज में आ रहें नजर

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 09 Nov 2024 8:49 PM

विज्ञापन

Anant Ambani and Radhika Merchant ने शादी के बाद एक साथ अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट की. अब इन दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन तस्वीरों में दोनों एक शाही अंदाज नजर आए हैं.

विज्ञापन

Anant Ambani and Radhika Merchant हमेशा ट्रेंड करते रहते हैं. शादी के बाद से इन दोनों कपल्स की फोटोज भी खूब वायरल हो रही है. दोनों की रॉयल वेडिंग के हर तरफ खूब चर्चा रही है. इस शादी में देश विदेश से भी कई चर्चित हस्तियां आई हुईं थीं. शादी के बाद राधिका ने ससुराल में अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट किया है. जो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

राधिका-अनंत का नया लुक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का नया लुक अगर आपने नहीं देखा है तो देख लीजिए। इस फोटो में अनंत अंबानी ने नीले रंग का कुर्ता और नेहरू जैकेट पहनी है और वहीं राधिका मर्चेंट ने रानी पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है, जो बेहद शाही लुक दे रहा है. इस फोटो में दोनों काफी सुन्दर लग रहे हैं.

कब हुई थी अनंत-राधिका की शादी

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी इस साल जुलाई में हुई थी. इस शादी का कार्यक्रम जुलाई के पहले हफ्ते से शुरू हुआ और 13 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंध गए. हालांकि शादी के बाद से ये कपल्स सोशल मीडिया पर काम एक्टिव रहते हैं.

Also Read: Malaika Arora ने शेयर किया बेटे अरहान की बचपन की तस्वीरें, आप भी देखें

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola