An Action Hero BO Collection Day 4: फीकी पड़ी फिल्म 'एन एक्शन हीरो' की चमक, सोमवार को हुई सिर्फ इतनी कमाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Dec 2022 11:09 AM

विज्ञापन

An Action Hero Box Office Collection Day 4: आयुष्मान खुराना की फिल्म फिल्म एन एक्शन हीरो का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. फिल्म सिनेमाघरों में चल नहीं पा रही है. शुक्रवार को 1.31 करोड़ की कमाई की. शनिवार को 2.16 का कलेक्शन हुआ और रविवार को 2.52 का बिजनेस हुआ.

विज्ञापन

An Action Hero Box Office Collection Day 4: अनिरुद्ध अय्यर निर्देशित थ्रिलर फिल्म एन एक्शन हीरो (An Action Hero Box Office Collection Day 4) सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने में फेल रही. ओपनिंग डे पर आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की मूवी ने काफी कम की कमाई की थी. वीकेंड पर भी फिल्म का जादू नहीं चला. चौथे दिन का कलेक्शन सामने आया है, जो बेहद कम है.

फिल्म एन एक्शन हीरो 2 का चौथे दिन का कलेक्शन

फिल्म एन एक्शन हीरो 2 दिसम्बर को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की दृश्यम 2 और वरुण धवन और कृति सेनन की भेड़िया से फिल्म को कड़ी टक्कर मिली. चौथे दिन फिल्म ने मामूली कमाई की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने सिर्फ 0.80 करोड़ रुपये कमाए. अबतक फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.79 करोड़ हुआ.


सिनेमाघरों में नहीं चल पा रही फिल्म

आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो 2 ने शुक्रवार को 1.31 करोड़ की कमाई की. शनिवार को 2.16 का कलेक्शन हुआ और रविवार को 2.52 का बिजनेस हुआ. हालांकि उम्मीद कम है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब को कमाल दिखा सकती है. बता दें कि इससे पहले एक्टर की दो फिल्में अनेक और डॉक्टर जी आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर पिट गई.

Also Read: An Action Hero BO Collection Day 3: वीकेंड पर कमाल नहीं कर पाई ‘एन एक्शन हीरो’, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई
आयुष्मान खुराना का पोस्ट

आयुष्मान खुराना और निर्माता आनंद एल राय ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसे उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है. हमारी पहली एक्शन फिल्म है, जबकि निर्देशक अनिरुद्ध अय्यर और लेखक नीरज यादव की पहली फिल्म है. ये संगीतकार पराग, कौशल शाह और बैकग्राउंड स्कोर आर्टिस्ट सनी की पहली हिंदी फिल्म है. एन एक्शन हीरो की पूरी यात्रा के दौरान, ऐसा महसूस हुआ कि हम सिनेमा के सबसे नए छात्र है, और वास्तव में कुछ रोमांचक और नए युग बनाने के लिए तैयार है. एन एक्शन हीरो के लिए हमें जो प्यार मिल रहा है, उसके लिए हम आभारी है.

https://www.instagram.com/p/ClxhnAZIXpz/

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola