Amitabh Bachchan: जब अमिताभ बच्चन को मिले थे 4000 KISS वाले वोट, जानिए ये बेहद दिलचस्प किस्सा
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Jan 2023 2:31 PM
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के चाहने वाले पूरी दुनिया में है. सोशल मीडिया पर बिग बी के दीवाने लाखों है. उनसे जुड़े किस्से अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है. एक किस्सा आपको बताते है जब उन्हें वोट में 4 हजार किस वाले वोट मिले थे.
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे है. उनका जादू फैंस के सिर चढकर बोलता है. बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और फिल्मों से जुड़े किस्से शेयर करते है. एक्टर कौन बनेगा करोड़पति 14 में भी अपने लाइफ से जुड़े कहानियां बता चुके है. एक किस्सा आपको बताते है जब उन्हें 4 हजार किस वाले वोट मिले थे.
कांग्रेस की ओर से अमिताभ बच्चन साल 1984 लोकसभा चुनाव में नेता हेमवती नंदन बहुगुणा के सामने इलाहाबाद से खड़े हुए थे. इस चुनाव में ही बिग बी 4 हजार किस वाले वोट मिले थे. दरअसल, महिला वोर्ट्स ने बैलेट पेपर पर लिपिस्टिक से किस बनाकर वोट डाला था. हालांकि ये 4000 वोट रद्द कर दिए गए थे.
4000 किस वाले वोट जब रद्द हो गए तब भी अमिताभ बच्चन ने हेमवती नंदन बहुगुणा को करीब 1 लाख 87 हजार के रिकॉर्ड वोटों से हराया था. अमिताभ बच्चन के प्रति लोगों का ये प्यार आज भी बरकरार है. जब भी वो थोड़े से भी बीमार पड़ जाते है को उनके चाहने वाले काफी परेशान हो जाते है. बिग बी की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है.
पिछले साल अमिताभ बच्चन का 80वां जन्मदिन केबीसी में काफी धूमधाम से मनाया गया. शो का एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें बिग बी इमोशनल दिखते है. इस एपिसोड में बैकग्राउंड में अभिषेक बच्चन की आवाज सुनाई देती है. प्रोमो वीडियो के कैप्शन में लिखा था, केबीसी के मंच पर कुछ ऐसे पल आये, जो आंसू पोंछते हैं उन अमिताभ बच्चन जी के ही आंखों से आंसू छलक आये.
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों में गुडबॉय शामिल हैं. ये मूवी 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बिग बी फिल्म ऊंचाई में अनुपम खेर, बोमन ईरानी और परिणीति चोपड़ा के साथ भी दिखाई देंगे. उनके पास दीपिका पादुकोण के साथ इंटर्न रीमेक और प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










