Bollywood Flashback: ...तो इस वजह से वहीदा रहमान की जूती लेकर उनकी ओर दौड़ पड़े थे अमिताभ बच्चन
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 May 2020 11:08 AM
बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के चाहने वालों की लिस्ट लंबी हैं. उनके फैन में हर उम्र के लोग शामिल हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग बी हिन्दी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस वहीदा रहमान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं. सुपरस्टार अमिताभ ने इस बात का खुलासा एक टीवी रियलिटी शो में किया था. तो चलिए आपको बताते है उनसे जुड़ी ये कहानी.
बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के चाहने वालों की लिस्ट लंबी हैं. उनके फैन में हर उम्र के लोग शामिल हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग बी हिन्दी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) के बहुत बड़े प्रशंसक हैं. सुपरस्टार अमिताभ ने इस बात का खुलासा एक टीवी रियलिटी शो में किया था. तो चलिए आपको बताते है उनसे जुड़ी ये कहानी.
सोनी टीवी के शो ‘सुपरस्टार सिंगर’ के एक स्पेशल एपिसोड में अमिताभ बच्चन, वहीदा रहमान और आशा पारेख को बतौर गेस्ट बुलाया गया था. जिसमें बच्चन से सवाल पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका फेवरेट कौन है. जिसके जवाब में अमिताभ ने दिलीप कुमार और वहीदा रहमान का नाम लिया था. वहीदा के प्रति अपनी दीवानगी का इज़हार करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे वो एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वहीदा रहमान की जूती लेकर बेतहाशा उनकी ओर भागे थे.
इस शो में अमिताभ बच्चन ने बताया था, ‘फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ में मुझे पहली बार वहीदा रहमान के साथ काम करने का मौका मिला. शूटिंग के दौरान, एक दृश्य था जहां सुनील दत्त और वहीदा जी को नंगे पैर रेगिस्तान में बैठना था, जहां उच्च तापमान की वजह से जूतों के साथ बालू में खड़ा रहना असंभव था.’
Also Read: जब इरफान खान ने बेटे के गले पर देखा था लव बाइट, तो कही थी ये बात
आगे उन्होंने बताया था कि ‘इस बात को लेकर वो चिंतित थे कि वहीदा जी ऐसी परिस्थितियों में किस तरह से शूटिंग कर पाएंगी और वो भी जूतों के बिना. इसलिए जैसे ही निर्देशक ने ब्रेक का ऐलान किया, बिना समय गवाए मैंने वहीदा जी की जूती को उठाया और उनकी तरफ भागा. मैं यह भी नहीं बयां कर सकता कि मेरे लिए वह पल कितना स्पेशल था.’ बाद में, अमिताभ बच्चन ने वहीदा रहमान संग ‘त्रिशूल’, ‘अदालत’ और ‘नमक हलाल’ जैसी फिल्में की.
गौरतलब है कि हिन्दी फिल्मों की मशहूर अदाकारा वहीदा रहमान पचास, साठ, और सत्तर के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने हिंदी समेत तेलुगु और तमिल, बंगाली फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी का जलवा दिखाया है. उन्हें हिंदी सिनेमा में पहला ब्रेक मिला फिल्म सीआईडी से मिला. इस फिल्म में उन्होंने निगेटिव भूमिका अदा की. इस फिल्म में वहीदा के साथ गुरु दत्त नजर आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










