Amar Singh Chamkila Trailer: पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला के रोल में छा गए दिलजीत दोसांझ, यूजर्स बोले- यह सिर्फ…

Amar Singh Chamkila Trailer
Amar Singh Chamkila Trailer: दिलजीत दोसांझ की फिल्म अमर सिंह चमकीला का ट्रेलर रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा.
Amar Singh Chamkila Trailer: दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म अमर सिंह चमकीला का ट्रेलर आखिरकार जारी कर दिया गया है. इम्तियाज अली की फिल्म पंजाब के उभरते सितारे अमर सिंह चमकीला के लाइफ के आस-पास घूमती है. अमर सिंह की 27 साल की उम्र में गोली मारकर हत्य कर दी गई थी. ट्रेलर पर दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पांस आ रहा है और इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. मूवी 12 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
अमर सिंह चमकीला का ट्रेलर आज हुआ रिलीज
अमर सिंह चमकीला का ट्रेलर 2 मिनट 37 सेकंड का है. इसमें सिंगर की जिंदगी की झलकियां फैंस को देखने मिलेगी. ट्रेलर में पंजाब के एक गांव में एक युवक में गाने जाता है, जहां उसका नाम गलत लिया जाता है. इस बात पर वो सवाल उठाता है, लेकिन आयोजक कहता है इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उसका नाम किसी को भी याद नहीं रहेगा. बाद में उसके गाने काफी लोकप्रिय हो जाते है, लेकिन रूढ़िवादी आवाजें उनके गानों पर आपत्ति जताते है. अमरजोत कौर के रोल में परिणीति भी दिखी है.
यूजर्स ट्रेलर को लेकर बोले- यह फिल्म दिलजीत दोसांझ…
अमर सिंह चमकीला के ट्रेलर पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सीन, संगीत, सब कुछ महाकाव्य जैसा है. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक सच्ची संगीत प्रतिभा के जादू को देखने के लिए समय में पीछे की यात्रा है. चमकीला की कहानी बताने लायक है और मैं इसके हर पल का आनंद लेने के लिए तैयार हूं. एक यूजर ने लिखा, यह फिल्म दिलजीत दोसांझ की जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट होगी….मेरे शब्द��ं पर गौर करें! उनके इस किरदार के लिए लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे. एक यूजर ने लिखा, अरिजीत सिंह + ए आर रहमान + इरशाद कामिल दुखद गीत जल्द ही आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










