क्या पापा Akshay Kumar की तरह एक्टिंग की राह पर चलेंगे आरव? जॉली एलएलबी 3 एक्टर बोले- मैं उसके फैसले से खुश हूं

Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Sep 2025 3:02 PM

विज्ञापन

अक्षय कुमार ने आरव की एंट्री पर की बात

Akshay Kumar: बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे बड़े होते ही ग्लैमर इंडस्ट्री ज्वॉइन कर लेते हैं. ऐसे में अब अक्षय कुमार ने खुलासा किया है कि क्या उनके बेटे आरव बॉलीवुड का हिस्सा बनेंगे या फिर उनकी प्रोडक्शन हाउस का काम संभालेंगे.

विज्ञापन

Akshay Kumar: बॉलीवुड सुपरस्टार के कई बच्चे पहले ही सिनेमा इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं. जिसमें अनन्या पांडे, सुहाना खान, आर्यन खान, शनाया कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर का नाम शामिल है. ऐसे में अक्षय कुमार ने बताया है कि उनके बेटे आरव ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखेंगे या नहीं.

ट्विंकल की तरह है अक्षय कुमार का बेटे आरव

अक्षय कुमार ने एबीपी संग इंटरव्यू में कहा, “ट्विंकल काफी सीरियस है और मुझे, नितारा और आरव को कंट्रोल में रखती है. मैं अपने बेटे के लिए एक दोस्त की तरह हूं. वह अब 23 साल का हो गया है और काफी जल्दी बड़ा हो रहा है. अभी फिलहाल उसकी कोई बुरी आदत नहीं है. वह ट्विंकल की तरह है, हमेशा से पढ़ाई में लगा रहता है.”

अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि उनका बेटा फैशन डिजाइनर बनना चाहता है

आरव के बॉलीवुड में एंट्री को लेकर अक्षय कुमार ने कहा कि वह फिल्मों में नहीं आना चाहता. उसने मुझसे सीधे कहा, ‘पापा, मेरे को नहीं आना.’ मैंने उसे मेरी प्रोडक्शन कंपनी संभालने का आईडिया दिया, लेकिन उसने दिलचस्पी नहीं दिखाई. वह एक फैशन डिजाइनर बनना चाहता है. अभी वह फैशन की पढ़ाई भी कर रहा है. यहीं उसकी खुशी है. बेशक, मैं चाहूंगा कि वह फिल्मों में आए, लेकिन मैं उसके फैसले से खुश हूं.”

अक्षय कुमार इन फिल्मों में आएंगे नजर

अक्षय और ट्विंकल ने अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखा है. हाल ही में खिलाड़ी कुमार जॉली एलएलबी 3 में नजर आए, जिसने दुनिया भर में 127 करोड़ की कमाई की. अक्षय के पास आगे कई रोमांचक फिल्में हैं. वह ‘वेलकम टू द जंगल’, प्रियदर्शन की परेश रावल और वामिका गब्बी के साथ ‘भूत बंगला’, सैफ अली खान के साथ ‘हैवान’ और परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ ‘हेरा फेरी 3’ में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: अवेज दरबार के एविक्शन पर एल्विश यादव का आया शॉकिंग रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात, Video

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola