अजय देवगन ने इस भोजपुरी फिल्म में दिखाया था दम, माथे पर काला टीका और गले में गमछा लिए खूब जचे थे एक्टर

अजय देवगन ने मनोज तिवारी और एक्ट्रेस शरबानी मुखर्जी के साथ फिल्म ‘धरती कहे पुकार के’ में काम किया था. मूवी में अजय ने एसपी कुणाल सिंह का किरदार निभाया था. फिल्म साल 2006 में रिलीज हुआ था.
बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म मैदान को लेकर चर्चा में है. फिल्म इसी साल रिलीज होगी. वैसे तो अजय ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, लेकिन क्या आप जानते है उन्होंने भोजपुरी फिल्म में भी अपना दम दिखाया है. जी हां, एक्टर ने मनोज तिवारी के साथ फिल्म ‘धरती कहे पुकार के’ (Dharti Kahe Pukaar Ke) में काम किया था.
भोजपुरी फिल्म में नजर आए थे अजय देवगन
अजय देवगन ने मनोज तिवारी और एक्ट्रेस शरबानी मुखर्जी के साथ फिल्म ‘धरती कहे पुकार के’ में काम किया था. मूवी में अजय ने एसपी कुणाल सिंह का किरदार निभाया था और उनका इसमें स्पेशल अपीयरेंस था. उस समय फिल्म से एक्टर का एक लुक काफी वायरल हुआ था, जिसमें वो माथे पर काला टीका गले में भगवा रंग का गमछा डाले काफी जबरदस्त दिखे थे. ये फिल्म साल 2006 में आयी थी. इसमें मनोज के किरदार का नाम अर्जुन था इसमें संभावना सेठ का आइटम डांस भी था.
कहां देख सकते है ये फिल्म
अगर आप अजय देवगन की भोजपुरी फिल्म ‘धरती कहे पुकार के’ देखना चाहते है तो आप इसे टी-सीरीज हमार भोजपुरी नामक यूट्यूब चैनल पर देख सकते है. बता दें कि बॉलीवुड के कई एक्टर्स भोजपुरी फिल्मों में अपना दम दिखा चुके है, जिसमें हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन का नाम शामिल है. वहीं, सिंघम एक्टर की अपकमिंग फिल्म मैदान 23 जून, 2023 को रिलीज होनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है और नयी रिलीज डेट के बारे में मेकर्स ने अनाउंसमेंट नहीं किया है. उनकी पिछली फिल्म भोला ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था.
अजय देवगन और रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज सिंघम का तीसरा पार्ट भी जल्द ही दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहा है. अजय देवगन ने एक ट्वीट के माध्यम से सिंघम 3 की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने कहा, “#रोहितशेट्टी के सिंघम अगेन के वर्णन के साथ नए साल की अच्छी शुरुआत की… मैंने जो स्क्रिप्ट सुनी है वह भगवान ने चाहा तो यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










