पापा बने एक्टर आफताब शिवदासानी, सोशल मीडिया पर शेयर की तसवीर

Updated at : 02 Aug 2020 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
पापा बने एक्टर आफताब शिवदासानी, सोशल मीडिया पर शेयर की तसवीर

मॉडल, एक्टर और प्रोड्यूसर आफताब शिवदासानी काफी समय से लाइम लाइट से दूर हैं. अब आफताब एक बड़ी वजह से चर्चा में आ गए हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक तसवीर शेयर कर फैंस को बताया कि वो पिता बन गए है. उनकी पत्नी निन दोसांझ ने बेटी को जन्म दिया है.

विज्ञापन
undefined

मॉडल, एक्टर और प्रोड्यूसर आफताब शिवदासानी काफी समय से लाइम लाइट से दूर हैं. अब आफताब एक बड़ी वजह से चर्चा में आ गए हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक तसवीर शेयर कर फैंस को बताया कि वो पिता बन गए है. उनकी पत्नी निन दोसांझ ने बेटी को जन्म दिया है.

undefined

आफताब ने इस खबर को शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारी जमीन पर भगवान की कृपा से थोड़ा सा स्वर्ग भेजा गया है. निन दुसांझ और मैं खुशी से अपनी बेटी के जन्म का ऐलान कर रहे हैं. हम प्राउड पेरेंट्स बन गए हैं और अब हमारा पर‍िवार तीन लोगों का हो गया है.’ वहीं, इस खबर के बाद उनके फैंस और सेलेब्स उन्हें जमकर बधाई दे रहे है.

undefined

आफताब ने साल 2014 में निन दोसांझ से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. उन्होंने 2017 में निन से दोबारा शादी की थी. निन और आफताब की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की बुक लॉन्चिंग के दौरान हुई थी. निन पहले लंदन और फिर 6 साल तक हॉन्ग कॉन्ग में रहीं. शादी के बाद निन अब आफताब के साथ मुंबई में रह रही हैं.

undefined

बता दें जून में आफताब ने अपनी छठीं मैरिज एन‍िवर्सरी पर पत्नी संग अपनी खूबसूरत वेड‍िंग की अनसीन फोटोज शेयर की थी. वो अक्सर अपनी पत्नी के साथ तसवीरें शेयर करते रहते है.

undefined

आफताब शिवदासानी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1999 में फिल्म ‘मस्त’ से की थी, जिसमें उनके साथ उर्मिला मातोंडकर भी थीं. उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा. उनके हिस्से हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में ही रहीं. लेकिन एक्टर को इसका कोई मलाल नहीं है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola