ePaper

अदनाम सामी के लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट से यूजर्स हुए परेशान, सिंगर ने डिलीट किए सारे पोस्ट, कहा- अलविदा...

Updated at : 19 Jul 2022 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
अदनाम सामी के लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट से यूजर्स हुए परेशान, सिंगर ने डिलीट किए सारे पोस्ट, कहा- अलविदा...

अदनान सामी ने अपने इंस्टाग्राम से सारे पोस्ट हटा दिए. अब उन्होंने किस वजह से इंस्टा पोस्ट हटाया, ये मालूम नहीं चला है. फैंस इसपर खूब कमेंट कर रहे है.

विज्ञापन

Adnan Sami deleted all instagram post: सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) ने हाल ही में अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंका दिया था. अदनान ने अपने परिवार के साथ तसवीरें पोस्ट किया था, जिसमें वो काफी पतले और फिट दिखे थे. अब सिंगर ने लेटेस्ट पोस्ट किया है, जिसे देखकर फैंस शॉक्ड हो गए. इसमें उन्होंने अलविदा लिखा है. उनका पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

अदनान सामी ने इंस्टाग्राम से हटाए सारे पोस्ट

अदनान सामी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पुराने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए. इंस्टा पर सिर्फ एक पोस्ट है, जिसे उन्होंने अभी कुछ देर पहले ही किया है. अब इंस्टा पर उनका एक पोस्ट दिख रहा है. इसमें अलविदा लिखा हुआ आ रहा है. इसके कैप्शन में उन्होंने अलविदा ही लिखा है. ऐसे में फैंस चौंक गए है. साथ ही कंफ्यूज हो गए है.

https://www.instagram.com/p/CgLwzDxLwMj/

अदनान सामी के पोस्ट पर कमेंट

अदनान सामी के पोस्ट पर यूजर्स ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ऐसा क्यों लिखा है आपने. एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या, आप ठीक है ना. एक और यूजर ने लिखा, क्या हुआ अदनान सर. एक औऱ यूजर ने लिखा, कभी अलविदा ना कहना अदनान भाई. एक और यूजर ने लिखा, सारे पोस्ट क्यों डिलीट कर दिया.

Also Read: Bigg Boss OTT विनर दिव्या अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने इस वजह से किया था वरुण सूद से ब्रेकअप

अदनान सामी का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

अदनान सामी ने इस पोस्ट के साथ ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी. हालांकि कई यूजर्स ने इसपर कमेंट कर पूछा कि कही ये उनका कोई नया ट्रैक तो नहीं है ना. अब ये जानने के लिए फैंस को इंतजार करना होगा. बता दें कि पिछले साल सिंगर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था. 50 साल के अदनान सामी ने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी और बेटी के साथ मालदीव से फोटो शेयर किया था. उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस काफी चौंक गए थे. इसमें उन्हें यूजर्स पहचान नहीं पाए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola