Adipurush: प्रभास नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन को ऑफर हुआ था ‘राघव’ का रोल, KRK ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Updated:
विज्ञापन
Adipurush: प्रभास नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन को ऑफर हुआ था ‘राघव’ का रोल, KRK ने किया चौंकाने वाला खुलासा

केआरके ने ओम राउत की आदिपुरुष और उनके निर्देशन का जमकर मजाक उड़ाया है. उन्होंने कहा, ओम राउत को डायरेक्शन का ज्ञान नहीं है, और आदिपुरुष के साथ यह साबित हो गया है कि मैं 100% सही था.

विज्ञापन

साउथ सुपरस्टार प्रभास की आदिपुरुष, 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. जहां कुछ लोगों ने इसे पसंद किया, वहीं कई यूजर्स इसके डायलॉग्स से लेकर वीएफएक्स तक का मजाक उड़ाने लगे. देखते ही देखते ओम राउत की फिल्म विवादों में घिर गई. इसी बीच चौथे दिन मूवी के कलेक्शन में गिरावट देखी गई. कहा जा रहा है कि फिल्म में 70 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है. अब केआरके ने ओम राउत के निर्देशन का जमकर मजाक बनाया है.

केआरके ने आदिपुरुष का उड़ाया मजाक

केआरके कहें या फिर कमाल रशिद खान खुद को क्रिटिक्स बताकर एक्टर्स से लेकर फिल्मों का जमकर मजाक उड़ाते हैं. उन्हें हर मूवी पर टिप्पणी देते हुए देखा जाता है. कई बार इस वजह से केआरके ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं. अब लेटेस्ट ट्वीट में उन्होंने प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का जमकर मजाक बनाया है. उन्होंने शॉकिंग खुलासा करते हुए कहा, कि ओम राउत ने फिल्म के लिए प्रभास नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन को अप्रोच किया था. हालांकि उन्होंने जब मना कर दिया, तो वो साउथ सुपरस्टार के पास चले गये.


ओम रावत के निर्देशन का केआरके ने उड़ाया मजाक

केआरके ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में सत्यप्रेम की कथा के अभिनेता को आदिपुरुष नहीं करने के लिए भाग्यशाली बताया. उन्होंने कहा, “मैंने फिल्म तानाजी की अपनी समीक्षा में कहा था कि ओम राउत को डायरेक्शन का ज्ञान नहीं है, और #आदिपुरुष के साथ यह साबित हो गया है कि मैं 100% सही था. मैं कभी भी किसी फिल्म या किसी निर्देशक या अभिनेता के लिए झूठ नहीं बोलता. @TheAaryanKartik भाग्यशाली है कि उन्होंने आदिपुरुष नहीं किया!”. ओम राउत को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, और वास्तव में, इतिहास के साथ उन्होंने जो किया उसे लोग नहीं भूलेंगे. क्या आप कार्तिक राघव की भूमिका के लिए एकदम फिट होंगे?

Also Read: आदिपुरुष को लेकर चल रहे विवाद पर ओम राउत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रभास प्रभु राम के कई गुणों का…
आदिपुरुष के बारे में

ओम राउत द्वारा लिखित और निर्देशित, आदिपुरुष वाल्मीकि की रामायण पर आधारित एक पौराणिक कहानी है. यह फिल्म 500 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर बनी थी और इसने सबसे महंगी भारतीय फिल्म का टैग कमाया. फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola