ePaper

Suniel Shetty नाना बनने के लिए हैं एक्साइटेड, पुराना वीडियो हो रहा वायरल

Updated at : 09 Nov 2024 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
Suniel Shetty नाना बनने के लिए हैं एक्साइटेड, पुराना वीडियो हो रहा वायरल

Suniel Shetty: अथिया शेट्टी की प्रेग्नेंसी अनाउंस होने के बीच सुनील शेट्टी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नाना बनने के लिए एक्साइटेड नजर आए हैं.

विज्ञापन

Suniel Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं. हाल ही में कपल्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ जानकारी दी है. इस बीच सुनील शेट्टी का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर नाना बनने के लिए कितने एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

अथिया शेट्टी ने किया प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

सुनील शेट्टी के की बेटी अथिया शेट्टी अपने पति केएल राहुल के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा था की ‘हमारी खूबसूरत ब्लेसिंग बहुत जल्द 2025 में आ रही है.’ साथ ही पोस्ट में बच्चे का फुट भी बना हुआ था.

एक्टर सुनील शेट्टी का पुराना वीडियो हो रहा वायरल

अथिया शेट्टी के प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से फैंस काफी खुश हैं. इन सब के बीच उनके पिता और एक्टर सुनील शेट्टी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें सुनील शेट्टी कहते हैं कि वे बहुत जल्द नाना बनना चाहते हैं. दरअसल सुनील अपनी वेब सीरीज ‘हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा’ के प्रमोशन के टाइम इस बात का जिक्र किया था. जहां सुनील से पूछा गया कि क्या एक्शन हीरो की भूमिका निभाना उनका करंट फेज उनकी जिंदगी का बेस्ट था? जहां पर सुनील शेट्टी ने कहा था कि ‘मुझे लगता है कि जिंदगी का हर पड़ाव खूबसूरत है. आप जानते हैं कि जब आप बच्चे होते हैं तो आप लापरवाह होते हैं. जब आप किशोर होते हैं तो बहुत सारे फैसले होते हैं, बहुत उथल-पुथल होती है. कॉलेज की अपनी खुबसूरती है, बैचलर होने की अपनी खूबसूरती है. शादी करने की अपनी खूबसूरती है, आपकी जिंदगी में आने वाले बच्चे की अपनी खूबसूरती है, फिर शायद एक नाना बनना है जिसकी मैं जल्द ही उम्मीद कर रहा हूं, इसलिए जिंदगी का हर हिस्सा बाइबिलिकल है. हालांकि सुनील का यह पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है. याद हो की अथिया शेट्टी ने साल 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल से सात फेरे लिए.

Also Read: Malaika Arora ने शेयर किया बेटे अरहान की बचपन की तस्वीरें, आप भी देखें

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola