Aamir Khan: आमिर खान ने श्री देवी से की बेटी खुशी कपूर की तुलना, तो भड़के फैंस, बोले- झूठ मत बोलो...

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Jan 2025 4:27 PM

विज्ञापन

Khushi Kapoor and Aamir Khan

Aamir Khan: आमिर खान ने ANI के साथ एक इंटरव्यू में खुशी कपूर की तुलना उनकी एक्ट्रेस श्री देवी से की. इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. आइए बताते हैं ऐसा क्यों.

विज्ञापन

Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने हाल ही में नेटफ्लिक्स सीरीज ‘महाराजा’ से अपना एक्टिंग एक्टिंग डेब्यू किया था. इस वेब शो में दर्शकों ने उनके किरदार की खूब सराहना की. अब जल्द ही वह खुशी कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म ‘लवयापा’ में नजर आने वाले हैं. अभी हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ था, जिसे ज्यादा पसंद नहीं किया गया, लेकिन गाने में वाइब जरूर है. यह बात हमने नहीं, बल्कि जुनैद खान के पिता आमिर खान ने कही है. साथ ही उन्होंने इस दौरान खूशी कपूर की तुलना एक्ट्रेस श्रीदेवी से की, जिसके बाद फैंस काफी भड़के नजर आए हैं. आइए बताते हैं ऐसा क्यों.

आमिर खान ने बांधे खुशी की तारीफों के पुल

आमिर खान ने हाल ही में ANI के साथ एक इंटरव्यू में कहा- जब मैंने फिल्म में खुशी को देखा, तो मुझे लगा कि मैं श्रीदेवी को देख रहा हूं. उनकी एनर्जी में वही झलक थी. मैं श्रीदेवी का बहुत बड़ा फैन हूं.’ हालांकि, उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है और यूजर्स काफी भड़के नजर आए हैं. एक ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘अरे मामू एनर्जी ही तो नहीं है.’ वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘झूठ मत बोलो.’

जुनैद-खुशी का वर्कफ्रंट

जुनैद खान ने ‘महाराजा’ में नजर आए थे. तो वहीं, खुशी कपूर साल 2023 में आई नेटफ्लिक्स की ‘द आर्चीज’ में दिखाई दी थीं. बता दें कि एक्टर्स की आने वाली फिल्म ‘लवयापा’ एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अद्वैत चन्दन कर रहे हैं. अद्वैत लाल सिंह चढ़बोर सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

यह भी पढ़े: Fact Check: Aashiqui 3 से बाहर हुई तृप्ति डिमरी, कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म हुई पोस्टपोन

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola