Good News: एक फिल्‍म में साथ नजर आ सकते हैं अक्षय कुमार और रितिक रोशन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2017 4:48 PM

विज्ञापन

आपने 90 के दशक में और साल 2000 से पहले कई फिल्‍मों में दो बड़े एक्‍टर्स को एकसाथ करते देखा होगा. अब एकबार फिर कुछ ऐसा ही होने जा रहा है. खबरें है कि राकेश रोशन, अक्षय और रितिक को लेकर फिल्‍म बनाने की योजना बना रहे हैं. राकेश रोशन के दिमाग में दो स्‍टार्स […]

विज्ञापन

आपने 90 के दशक में और साल 2000 से पहले कई फिल्‍मों में दो बड़े एक्‍टर्स को एकसाथ करते देखा होगा. अब एकबार फिर कुछ ऐसा ही होने जा रहा है. खबरें है कि राकेश रोशन, अक्षय और रितिक को लेकर फिल्‍म बनाने की योजना बना रहे हैं.

राकेश रोशन के दिमाग में दो स्‍टार्स को लेकर फिल्‍म बनाने का एक आइडिया है. अब अगर अक्षय और रितिक साथ काम करने के लिए हामी भरते हैं तो दोनों एक फिल्‍म में नजर आ सकते हैं. अक्षय और रितिक अच्‍छे दोस्‍त भी हैं.

हाल ही में अक्षय ने एक इंटरव्‍यू में कहा था,’ मैं दो‍ हीरो वाली फिल्‍मों में काम करने के लिए तैयार हूं. मुझे ऐसी फिल्‍म में काम करने का ऑफर भी मिला है और मैं इसपर विचार भी कर रहा हूं.’ हाल ही में अक्षय और रितिक अपनी फैमिली के साथ रविवार की छुट्टियां मनाते नजर आये थे.

पिछले साल दोनों की फिल्‍म ‘मोहनजोदारो’ और ‘रुस्‍तम’ आमने-सामने रिलीज हुई थी, लेकिन दोनों के रिश्‍तों में कोई कड़वाहट नहीं आई. दोनों एकदूसरे के पड़ोसी भी है. रितिक ने भी अपने एक इंटरव्‍यू में इस फिल्‍म को लेकर संकेत दिये थे.

रितिक ने कहा था,’ मैं दो हीरो वाले आइडिया को लेकर काफी उत्‍साहित हूं. मैं अपने एक्‍टर दोस्‍त के साथ काम करना पसंद करूंगा. मैंने इंडस्‍ट्री में अपने कुछ दोस्‍तों से संपर्क भी किया है. हमलोग जल्‍द ही दो हीरो वाली फिल्‍म करेंगे, बस अच्‍छी स्क्रिप्‍ट का इंतजार है.’

अब देखना दिलचस्‍प होगा कि दोनों स्‍टार्स एकसाथ काम करने के लिए तैयार होते हैं या नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola