''रईस'' और ''काबिल'' की बड़ी भिड़ंत, राकेश रोशन ने कर डाली ये भविष्‍यवाणी?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2017 4:54 PM

विज्ञापन

शाहरुख खान की फिल्‍म ‘रईस’ और रितिक रोशन की ‘काबिल’ अगले हफ्ते बॉक्‍स ऑफिस पर भिड़नेवाली है. वहीं ‘काबिल’ के प्रोड्यूसर राकेश रोशन का कहना है कि दोनों फिल्‍मों के मेकर्स के बीच कोई मनमुटाव नहीं हैं. राकेश ने दोनों फिल्‍मों को लेकर एक भविष्‍यवाणी भी की है. रितिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने […]

विज्ञापन

शाहरुख खान की फिल्‍म ‘रईस’ और रितिक रोशन की ‘काबिल’ अगले हफ्ते बॉक्‍स ऑफिस पर भिड़नेवाली है. वहीं ‘काबिल’ के प्रोड्यूसर राकेश रोशन का कहना है कि दोनों फिल्‍मों के मेकर्स के बीच कोई मनमुटाव नहीं हैं. राकेश ने दोनों फिल्‍मों को लेकर एक भविष्‍यवाणी भी की है.

रितिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने भविष्‍यवाणी करते हुए कहा कि दोनों ही फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी. बॉलीवुडलाइफ . कॉम में एक इंटरव्‍यू के दौरान राकेश रोशन ने कहा,’ मैं एक बात को लेकर खुश हूं कि दोनों फिल्‍में मिलकर 300 करोड़ का बिजनेस करेगी.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ आमिर और सलमान की फिल्‍में अलग-अलग 300 करोड़ की कमाई करती है, लेकिन हमारी दोनों फिल्‍में (रईस और काबिल) मिलकर 300 करोड़ का बिजनेस करेगी. अगर दोनों फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर नहीं भिड़ती तो अकेले ही दोनों फिल्‍में 300 का कारोबार करती.’

हालांकि राकेश रोशन का शाहरुख के साथ कोई मनमुटाव नहीं है लेकिन दोनों फिल्‍मों के एकसाथ रिलीज होने पर उन्‍होंने नाराजगी जाहिर की है. उनका कहना है कि,’ (टकराव को लेकर) यह सही नहीं है. हॉलीवुड में भी देख सकते हैं कि दो बड़ी फिल्‍में एकसाथ रिलीज नहीं होती.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ आप ने कभी ‘सुपरमैन’ और ‘बैटमैन’ को एकसाथ रिलीज होते नहीं देखा होगा. हमारे पास सिर्फ 4-5 ही ऐसे एक्‍टर्स है जो इंडस्‍ट्री पर राज करते हैं. पूरे साल में कई हफ्ते हैं फिर टकराव क्‍यों? टकराने से एकदूसरे की फिल्‍मों पर असर पड़ता है.’

बता दें कि ‘रईस’ और ‘काबिल’ 25 जनवरी को बॉक्‍स ऑफिस पर भिड़ेगी. ‘रईस’ में शाहरुख खान, माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्‍य भूमिका में हैं. वहीं ‘काबिल’ में रितिक रोशन और यामी गौतम लीड रोल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola