शाहरुख संग टकराव को लेकर बोले रितिक,'' ‘रईस'' और ‘काबिल'' में क्‍लैश हो सकता है, लेकिन...''

Updated at : 05 Jan 2017 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख संग टकराव को लेकर बोले रितिक,'' ‘रईस'' और ‘काबिल'' में क्‍लैश हो सकता है, लेकिन...''

मुंबई: बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में ‘रईस’ और ‘काबिल’ एक साथ रिलीज होने के लिए तैयार हैं. अभिनेता रितिक रोशन का कहना है कि फिल्मों में टकराव हो सकता है, लेकिन इससे सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ उनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं पडेगा. रितिक की ‘काबिल’ और शाहरुख की ‘रईस’ दोनों ही फिल्में 25 […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में ‘रईस’ और ‘काबिल’ एक साथ रिलीज होने के लिए तैयार हैं. अभिनेता रितिक रोशन का कहना है कि फिल्मों में टकराव हो सकता है, लेकिन इससे सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ उनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं पडेगा.

रितिक की ‘काबिल’ और शाहरुख की ‘रईस’ दोनों ही फिल्में 25 जनवरी को रिलीज होंगी. अभिनेता ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, ‘कारोबार एक तरफ होना चाहिए और दोस्ती दूसरी तरफ. रईस और काबिल बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती हैं, लेकिन इससे दोस्ती पर कोई असर नहीं पडेगा. हमें ऐसी समझ होनी चाहिए.’

‘जोधा अकबर’ के अभिनेता ने कहा कि फिल्म रिलीज की तारीख साफ हो जाने के बाद उन्होंने एक-दूसरे से बात की थी. यह पूछे जाने पर कि तारीख के टकराव से क्या बचा भी जा सकता था, उन्होंने कहा कि उन्हें इससे अच्छी कोई तारीख नहीं मिली और यह अवैध नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola