इस सिंगर की आवाज में होगा आमिर खान की ‘दंगल'' का टाइटल ट्रैक

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: सिंगर दलेर मेंहदी ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने सुपरस्टार आमिर खान की आगामी फिल्म ‘दंगल’ के लिए टाइटल ट्रैक गाया है. 49 वर्षीय पंजाबी गायक का कहना है कि इस ट्रैक में अर्थपूर्ण गीत हैं और यह दर्शकों में ऊर्जा का संचार करेगा. मेंहदी ने बताया, ‘मेरा अगला गाना […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सिंगर दलेर मेंहदी ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने सुपरस्टार आमिर खान की आगामी फिल्म ‘दंगल’ के लिए टाइटल ट्रैक गाया है. 49 वर्षीय पंजाबी गायक का कहना है कि इस ट्रैक में अर्थपूर्ण गीत हैं और यह दर्शकों में ऊर्जा का संचार करेगा.

मेंहदी ने बताया, ‘मेरा अगला गाना ‘दंगल’ के लिए है. प्रीतम ने इस फिल्म के लिए संगीत दिया है. यह एक खूबसूरत खाना है. यह टाइटल ट्रैक है. यह सार्थक गीतों के साथ एक बहुत साफ गाना है. लोग निश्चित तौर पर इस गाने को पसंद करेंगे.’

बता दें कि आमिर खान इस फिल्‍म में हरियाणा के रेसलर महावीर सिंह फोगट के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्‍म में वे दो बेटियों के पिता के किरदार में दिखेंगे. फिल्‍म में उनकी पत्‍नी का किरदार टीवी अभिनेत्री साक्षी तंवर निभायेंगी. नितेश तिवारी के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola