संगीतकार श्रवण सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती

मुंबई : जानमाने संगीतकार श्रवण को आज दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नदीम-श्रवण की जोड़ी 90 के दशक की सबसे चर्चित जोडियों में से एक मानी जाती थी. दोनों ने कई फिल्मों में बेहतरीन संगीत दिया था. इनके गीतों में शाहनाई, बांसुरी और सितार की आवाज […]
मुंबई : जानमाने संगीतकार श्रवण को आज दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नदीम-श्रवण की जोड़ी 90 के दशक की सबसे चर्चित जोडियों में से एक मानी जाती थी. दोनों ने कई फिल्मों में बेहतरीन संगीत दिया था.
इनके गीतों में शाहनाई, बांसुरी और सितार की आवाज खासतौर पर सुनाई देती थी. इस जोड़ी ने ‘हम है राही प्यार के’, ‘साजन’, ‘शोला और शबनम’, ‘आशिकी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’ और ‘दीवाना’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया था. लेकिन वर्ष 2005 में दोनों की जोड़ी टूट गई थी. दोनों ने फिल्म ‘दोस्ती’ में आखिरी बार संगीत दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




