मोबाइल फोन बैन करने के बावजूद ''दबंग 3'' के सेट से लीक हुई सलमान-सोनाक्षी की तसवीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2019 2:35 PM
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने ‘दबंग 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है. वहीं भाईजान ने इस फिल्म के सेट पर मोबाइल ले जाना बैन कर दिया है. सलमान नहीं चाहते कि फिल्म का कोई भी सीन लीक हो. इस वजह से सेट पर किसी को भी फोन अंदर ले जाने की इजाजत नहीं […]
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने ‘दबंग 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है. वहीं भाईजान ने इस फिल्म के सेट पर मोबाइल ले जाना बैन कर दिया है. सलमान नहीं चाहते कि फिल्म का कोई भी सीन लीक हो. इस वजह से सेट पर किसी को भी फोन अंदर ले जाने की इजाजत नहीं है. मोबाइल बैन करने की एक वजह सई मांजरेकर भी हैं जो इसी फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं. सलमान नहीं चाहते कि उनका लुक किसी के सामने आये. लेकिन बावजूद इसके ‘दबंग 3’ के सेट से कुछ तसवीरें लीक हो गई है.
इन तसवीरों में सई तो नजर नहीं आ रही हैं लेकिन सलमान और सोनाक्षी जरूर दिख रहे हैं. तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यह तसवीरें जयपुर में शूटिंग के दौरान की बताई जा रही है.
https://www.instagram.com/p/B1TGoKXAoxr/
बारिश में सलमान और सोनाक्षी शूटिंग करते नजर आ रहे हैं. सलमान ब्लैक शर्ट-पैंट में नजर आ रहे हैं जबकि सोनाक्षी साड़ी पहने दिख रही हैं. बता दें कि यह फिल्म ‘दबंग’ का तीसरा पार्ट है. एक बार फिर सलमान और सोनाक्षी की जोड़ी एकसाथ नजर आनेवाली है.
https://www.instagram.com/p/B1UqfH7As4S/
खास बात यह है कि, इस फिल्म से फिल्ममेकर महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर डेब्यू करने जा रही है. बताया जा रहा है कि जब फिल्म की कहानी फ्लैशबैक में चलेगी तो सई युवा सलमान खान की लव इंटरेस्ट के किरदार में नजर आयेंगी. हालांकि उनका लुक अब तक रिवील नहीं किया गया है. कहा जा रहा है सलमान ने अपने युवा लुक के लिए 8 किलो वजन घटाया है.
https://www.instagram.com/p/B1THIK4ggTO/
फिल्म में विलेन का किरदार साउथ सुपरस्टार सुदीप निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है. फिल्म 20 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










