ePaper

Raksha Bandhan 2019: मुंहबोली बहन को याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, कही दिल छू लेनेवाली बात

Updated at : 14 Aug 2019 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2019: मुंहबोली बहन को याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, कही दिल छू लेनेवाली बात

रक्षा बंधन के एक दिन पहले बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने अपनी उस बहन को याद किया है जिन्‍होंने गुरबत के दिनों में उन्‍हें पनाह दी थी. धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन के साथ एक पुरानी तसवीर साझा की है. उन्‍होंने तसवीर शेयर करते हुए बताया कि संघर्ष के दिनों में जब उनके […]

विज्ञापन

रक्षा बंधन के एक दिन पहले बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने अपनी उस बहन को याद किया है जिन्‍होंने गुरबत के दिनों में उन्‍हें पनाह दी थी. धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन के साथ एक पुरानी तसवीर साझा की है. उन्‍होंने तसवीर शेयर करते हुए बताया कि संघर्ष के दिनों में जब उनके सिर पर छत नहीं थी तब उनकी उस बहन ने उन्‍हें बालकनी में रहने की जगह दी थी और जिससे वे सालों पहले राखी बंधवाया करते थे. रक्षा बंधन के मौके पर एक बार फिर धर्मेंद्र को उस बहन की याद आ गई.

धर्मेंद्र ने तसवीर शेयर करते हुए लिखा,’ मेरे गाँव की इस देवी ने ,जाँलेवा मेरी जद्दोजहद के दिनों , Matunga road , अपने रेल्वे क्वॉर्टर नम्बर 75 की बाल्कनी में रहने को जगा दी थी मुझे. हर साल राखी बाँधती थी. ये नहीं रहीं. राखी के दिन बहुत याद आती हैं इनकी. राखी के शुभ दिन पर देश भर की बहनों को जी जान से प्यार.’

धर्मेंद्र के इस पोस्‍ट से साफ है कि स्‍ट्रगल के दिनों में वह इस महिला की घर की बालकनी में सोया करते थे. इस पोस्‍ट पर आ रहे कमेंट से पता चला है कि इस महिला का नाम लक्ष्‍मी है. फैंस धर्मेंद्र और उनकी बहन की तसवीर को बेहद पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं.

बता दें कि, धर्मेंद्र इनदिनों फिल्‍मों से दूर हैं. वे अपना ज्‍यादातर समय अपने फार्महाउस पर गुजारते हैं. वे अपने फॉर्महाउस पर सब्जियां भी उगाते हैं. वे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola