मेरे पिता ने हमेशा आशावादी जीवन जिया : शबाना आजमी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2019 6:03 PM
नयी दिल्ली : शायर कैफी आजमी की ‘‘समाजवादी भारत” में अंतिम सांस लेने की इच्छा थी, हालांकि उनका यह सपना पूरा नहीं हुआ लेकिन जीवन में उन्होंने कभी भी खुद को "पराजित" महसूस नहीं किया. शायर कैफी आजमी की बेटी एवं अदाकारा शबाना आजमी ने सोमवार को किताब ‘कैफी आजमी( पोएम/नज़्म ) न्यू एंड सिलेक्टेड […]
नयी दिल्ली : शायर कैफी आजमी की ‘‘समाजवादी भारत” में अंतिम सांस लेने की इच्छा थी, हालांकि उनका यह सपना पूरा नहीं हुआ लेकिन जीवन में उन्होंने कभी भी खुद को "पराजित" महसूस नहीं किया.
शायर कैफी आजमी की बेटी एवं अदाकारा शबाना आजमी ने सोमवार को किताब ‘कैफी आजमी( पोएम/नज़्म ) न्यू एंड सिलेक्टेड ट्रांसलेशन’ के विमोचन के मौके पर कहा कि उनके पिता ने हमेशा आशावादी जीवन जिया . उन्होंने कहा, ‘‘ वह दो अलग-अलग युगों के साक्षी बने लेकिन कभी अपना विश्वास नहीं खोया और मुझे लगता है कि शायद यही उनकी ताकत थी. साथ ही एक कलाकार की हार समाज की हार है क्योंकि यहीं वे लोग हैं जो दूसरों की उम्मीदों को आगे ले जाते हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










