ePaper

सोनू निगम को सी फूड खाने से हुई एलर्जी, ऐसी हो गई हालत

Updated at : 07 Feb 2019 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
सोनू निगम को सी फूड खाने से हुई एलर्जी, ऐसी हो गई हालत

जानेमाने सिंगर सोनू निगम इनदिनों काफी बीमार हैं. सोनू निगम को ऐसी एलर्जी हुई है जिाके कारण उनकी आंख सूज गई है और उन्‍हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. सोनू निगम ने खुद अपनी दो तसवीर इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है और इस बीमारी की जानकारी दी है. उन्‍होंने बताया कि सी फूड खाने […]

विज्ञापन

जानेमाने सिंगर सोनू निगम इनदिनों काफी बीमार हैं. सोनू निगम को ऐसी एलर्जी हुई है जिाके कारण उनकी आंख सूज गई है और उन्‍हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. सोनू निगम ने खुद अपनी दो तसवीर इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है और इस बीमारी की जानकारी दी है. उन्‍होंने बताया कि सी फूड खाने से उनकी यह हालत हुई है. अगर सही समय पर उन्‍हें हॉस्पिटल नहीं पहुंचाया जाता तो ये और बढ़ सकती थी. एक तसवीर में उनकी एक आंख काफी सूजी हुई लग रही है और दूसरी तसवीर में वे ऑक्सीजन मास्क लगाए हॉस्पिटल बेड पर लेटे हुए हैं.

यहां भी पढ़ें : VIDEO : फैन ने रखा सोनू निगम के कंधे पर हाथ, सिंगर ने मरोड़ दिया हाथ, और फिर…

उन्‍होंने तसवीर शेयर करते हुए लिखा, मैं अब ठीक हूं. आप सभी के प्‍यार के लिए शुक्रिया. इससे हमें एक सीख मिलती है कि कभी भी किसी भी एलर्जी को नजर अंदाज नहीं करना चाहिये. मेरे केस में मुझे सी फूड से एलर्जी हुई.’

https://www.instagram.com/p/BtiD_sbBwAr/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

उन्‍होंन आगे लिखा,’ अगर मैं समय रहते हॉस्पिटल नहीं जाता तो बात और बढ़ जाती. मेरे श्‍वासनली में भी सूजन हो सकती थी और मुझे सांस लेने में दिक्‍कत हो सकती है. सभी की खुशी और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola