मेरा यौन उत्पीड़न एक निर्देशक ने किया, समझने में वर्षों लग गए : स्वरा भास्कर

Updated:
विज्ञापन

मुंबई: स्वरा भास्कर का कहना है कि एक निर्देशक ने उनका यौन उत्पीड़न किया और इस बात को समझने में उन्हें 6-8 साल लग गये. अभिनेत्री ने बिना किसी का नाम लिए हुए कहा कि कार्यस्थल पर उनका यौन उत्पीड़न हुआ था और उनका शोषण करने वाला व्यक्ति एक निर्देशक था. उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे […]

विज्ञापन

मुंबई: स्वरा भास्कर का कहना है कि एक निर्देशक ने उनका यौन उत्पीड़न किया और इस बात को समझने में उन्हें 6-8 साल लग गये. अभिनेत्री ने बिना किसी का नाम लिए हुए कहा कि कार्यस्थल पर उनका यौन उत्पीड़न हुआ था और उनका शोषण करने वाला व्यक्ति एक निर्देशक था.

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे यह महसूस करने में 6-8 साल लग गए. जब मैंने किसी और को इस इस तरह के खराब अनुभव के बारे में एक पैनल में बात करते हुए सुना तब जाकर मुझे इसका अहसास हुआ कि मेरे साथ तीन साल पहले जो हुआ था वह यौन उत्पीड़न था.’

अभिनेत्री का कहना है कि लड़कियों को यौन उत्पीड़न वाले व्यवहार को पहचानने की शिक्षा नहीं दी जाती है. प्राइव एचडी पर हार्वे वाइन्स्टीन के जीवन पर आयोजित एक पैनल चर्चा में भास्कर बोल रही थीं. अभिनेत्री दिया मिर्जा, आनंद पटवर्धन भी इस चर्चा में शामिल थे.

बता दें कि, पिछले दिनों बॉलीवुड की कई अभिनेत्रि‍यां #MeToo का हिस्‍सा बनी थीं. इन्‍होंने कई ऐसे मामलों का खुलासा किया था जिसे जानने के बाद बॉलीवुड को एक गहरा झटका लगा था. इस अभियान के तहत जिन एक्‍ट्रेस ने शोषित कलाकारों का सपोर्ट किया था उनमें स्‍वरा भास्‍कर का नाम अव्‍वल रहा. सोशल मीडिया पर स्‍वरा ने खुलकर अपनी राय रखी थीं. हालांकि ट्रोलर्स ने उन्‍हें ट्रोल करने की भी कोशिश की लेकिन उन्‍हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola