#MeToo: फरहान अख्‍तर बोले- शर्मिंदा हूं कि साजिद खान को पहचान नहीं पाया

Updated at : 26 Nov 2018 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
#MeToo: फरहान अख्‍तर बोले- शर्मिंदा हूं कि साजिद खान को पहचान नहीं पाया

मुंबई: फरहान अख्तर ने कहा है कि उन्हें अपने चचेरे भाई साजिद खान के अनुचित व्यवहार से अवगत नहीं होने के कारण आपराधिक भावना महसूस होती है. साजिद पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. साजिद पर दो महिलाएं अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा और पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके […]

विज्ञापन

मुंबई: फरहान अख्तर ने कहा है कि उन्हें अपने चचेरे भाई साजिद खान के अनुचित व्यवहार से अवगत नहीं होने के कारण आपराधिक भावना महसूस होती है. साजिद पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. साजिद पर दो महिलाएं अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा और पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने "हाउसफुल 4" के निर्देशक के काम से हाथ खींच लिया था. जब ये आरोप सामने आए थे, तो फरहान, जो #MeToo कैंपेन के मुखर समर्थक रहे हैं, इस पर प्रतिक्रिया करने वाले पहली प्रमुख हस्तियों में से एक थे और उन्हें इसे "चौंकाने वाला" कहा था.

फरहान ने कहा, ‘हर बार जब ऐसा कुछ सार्वजनिक जीवन में होता है, तो मैं अपनी राय रखने में बहुत मुखर रहा हूं. जब मेरे परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ आरोप लगे, तो मुझे लगा कि अब चुप्पी साधे रहना बहुत, बहुत ही बड़ा ढोंग होगा.’

एक कार्यक्रम के दौरान फरहान ने कहा, महज माफी मांगना पर्याप्त नहीं होगा क्योंकि यौन उत्पीड़न एक अपराध है, तो फरहान ने कहा, ‘बिल्कुल. इस तरह की चीजें अदालत के दायरे में ले जाने की जरूरत है, उनको फैसला करना है. ये वे चीजें हैं, जिसका उसे (साजिद) सामना करना होगा.’

यहां भी पढ़ें : #MeToo: सुभाष घई पर यौन शोषण का आरोप लगानेवाली एक्‍ट्रेस ने केस लिया वापस, बताई ये वजह

उन्होंने कहा कि "माफी माँगना शुरूआत करने के लिए एक बड़ा कदम है. यह कहना ‘मैंने जो किया उसके बारे में मुझे खेद है’ एक बड़ा कदम है। इससे एक व्यक्ति बहुत बेहतर महसूस कर सकता है." फरहान ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार अपने चचेरे भाई के खिलाफ आरोपों के बारे में सुना, तो उनमें परस्पर विपरीत तरह की भावनाएं हावी हो गई थीं.

उन्होंने कहा, "यह आश्चर्यचकित, निराशाजनक और अजीब बात थी, क्योंकि जब यह आपके परिवार के सदस्य के साथ होता है, तो आप भी अपराध के एक निश्चित स्तर को महसूस करते हैं. अतीत में हम सभी के साथ ऐसा हुआ जब हम इस तरह कुछ सुनते हैं और कहते हैं ‘लेकिन मेरे इतने निकट के आदमी के बारे में वह कैसे नहीं जानता था.

यहां भी पढ़ें : करीना ने क्‍यों कहा- मैं सारा और इब्राहिम की मां नहीं बन सकती क्‍योंकि…

उन्होंने कहा "सच यह है कि मैं नहीं जानता था. अगर मुझे पहले पता होता तो ये कहानी बाहर आने से पहले मैं इसके बारे में बात करता. यह निश्चित ही अपराध था, यह कैसे चल रहा था और मुझे नहीं पता. ये विपरीत तरह की भावनाएं थीं. इस अभिनेता ने कहा कि आखिरकार यह एक महिला का निर्णय होता है जब वह खुलना चाहती है और अपनी कहानी बताना चाहती है. उसे ऐसा माहौल दिया जाना चाहिए ताकि वह अपनी बात रख सके.

फरहान ने कहा, "अगर किसी ने किसी महिला के साथ बुरा व्यवहार किया है और उसने 10, 20 या 30 साल तक इसके बारे में बात नहीं की है, तो यह उसका विशेषाधिकार है कि वह कब इसके बारे में बोलना चाहती है. इस पैनल चर्चा में राजनेता मिलिंद देवड़ा और हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा भी थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola