ePaper

आलोक नाथ पर लगा रेप का आरोप, बोले- बात निकली है तो दूर तलक जायेगी

Updated at : 09 Oct 2018 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
आलोक नाथ पर लगा रेप का आरोप, बोले- बात निकली है तो दूर तलक जायेगी

बॉलीवुड और टीवी में संस्‍कारी बाबू के नाम से पहचाने जानेवाले आलोक नाथ पर लेखक और प्रोड्यूसर विंटा नंदा ने रेप का आरोप लगाया है. विंटा ने फेसबुक पर लंबा-चौड़ा पोस्‍ट के जरिये इस पूरे मामले को खुलकर लोगों के सामने रखा है. उन्‍होंने नाम लिये बिना आलोक नाथ पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्‍होंने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड और टीवी में संस्‍कारी बाबू के नाम से पहचाने जानेवाले आलोक नाथ पर लेखक और प्रोड्यूसर विंटा नंदा ने रेप का आरोप लगाया है. विंटा ने फेसबुक पर लंबा-चौड़ा पोस्‍ट के जरिये इस पूरे मामले को खुलकर लोगों के सामने रखा है. उन्‍होंने नाम लिये बिना आलोक नाथ पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्‍होंने अपने पोस्‍ट में बस संस्‍कारी व्‍यक्ति लिखा है लेकिन बाद में आईएएनएस से खास बातचीत में कंफर्म किया कि वो जिसकी बात कर रही हैं वे आलोक नाथ ही हैं. अब इस बाबत आलोक नाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है.

विंटा नंदा द्वारा लगाये गये आरोपों पर आलोक नाथ ने एबीपी न्‍यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा,’ उन्‍हीं (विंटा) से पूछिये, आप मुझसे क्‍यों पूछ रहे हैं ? जो औरत कह दे वह ब्रह्म वाक्‍य है न ? वहीं तो सच है! मेरा पक्ष जानकर क्‍या करेंगे ?

उन्‍होंने चैनल से आगे कहा,’ आपको जो लिखना है लिखिये. वैसे भी मैं जो कहूंगा उसपर कौन यकीन करनेवाला है ? इस मामले में मैं कुछ भी कहूंगा लोग सुनेंगे ही नहीं. मैं जो भी कहूंगा उसके मायने नहीं है. कोई फायदा नहीं होगा, सब उसपर (विंटा) ही भरोसा करेंगे. उन्‍होंने जो कहा है वह उनकी मानसिकता को दर्शाता है. मुझपर तो इल्‍जाम लग गया है, मगर वक्‍त के साथ सबकुछ साफ हो जायेगा.’

आलोक नाथ से जब पूछा गया कि क्‍या वे इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं तो उन्‍होंने एबीपी न्‍यूज को बताया,’ मैं इस बात से न तो इंकार कर रहा हूं और न ही हां कह रहा हूं. वो (रेप) तो हुआ होगा. यकीनन हुआ होगा लेकिन किसी और ने किया होगा. खैर इस बारे में मैं कुछ नहीं बोलना चाहता क्‍योंकि बात निकली है तो दूर तलक जायेगी.’

यहां भी पढ़ें…

#MeeToo: महिला प्रोड्यूसर ने आलोक नाथ पर लगाया रेप का आरोप, फेसबुक पर साझा की पूरी कहानी

आलोक नाथ को CINTAA ने भेजा नोटिस, विंटा नंदा से माफी मांगते हुए सुशांत सिंह ने कही ये बात

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola