जब इस आवाज मर-मिटे थे अनिल कपूर, तुरंत कर लिया था शादी का फैसला

Updated at : 02 Aug 2018 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
जब इस आवाज मर-मिटे थे अनिल कपूर, तुरंत कर लिया था शादी का फैसला

अनिल कपूर इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘फन्‍ने खां’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्‍म में वे काफी समय बाद ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के साथ नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म के प्रमोशन के चलते अनिल कपूर इनदिनों कई टीवी शोज में नजर आ रहे हैं और इसी के साथ उनसे जुड़े कई किस्‍से भी सामने […]

विज्ञापन

अनिल कपूर इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘फन्‍ने खां’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्‍म में वे काफी समय बाद ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के साथ नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म के प्रमोशन के चलते अनिल कपूर इनदिनों कई टीवी शोज में नजर आ रहे हैं और इसी के साथ उनसे जुड़े कई किस्‍से भी सामने आ रहे हैं. ऐसा ही किस्‍सा है उनकी प्रेमकहानी का. अनिल कपूर की फिटनेस जितना हैरान करती है उनकी लवस्‍टोरी भी उतनी ही हैरान करनेवाली है.

अनिल कपूर ने खुद यह किस्‍सा शेयर किया था. उन्‍होंने बताया था,’ मेरे एक दोस्‍त ने सुनीता को मेरा नंबर दिया ताकि वो मुझे प्रैंक कॉल कर सके. वो पहली बार था जब हमारी बात हुई और मैं उसकी आवाज पर मर मिटा.’

उन्‍होंने आगे बताया,’ कुछ हफ्ते बाद हम एक पार्टी मिले और मेरा उससे परिचय हुआ. उसमें कुछ ऐसा था जिसने मुझे आकर्षित किया. हम दोस्‍त बन गये. मैंने उसे अपने टूटे दिल के बारे में बताया. उसी समय मेरा ब्रेकअप हुआ था. हम एकदूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन ये बात हमने एकदूसरे से कही नहीं. यह ऑर्गेनिक डेटिंग थी जिसमें सवाल-जवाब या गर्लफ्रेंड-ब्‍वॉयफ्रेंड जैसा कुछ नहीं था.’

अनिल कपूर ने बताया,’ सुनीता एक लिबरल परिवार से थी. उनके पापा बैंकर थे. सुनीता मॉ‍डलिंग कर रही थीं. लेकिन मैं पूरी तरह बेकार था. मैं चेंबूर में रहता था और वो नेपियनसी रोड पर. मैं मिलने के लिए बस से जाता था और वो कहती थीं, नहीं जल्‍दी से टैक्‍सी करके जाओ और मैं कहता था- मेरे पास पैसे नहीं हैं और वो कहती थीं…आप आयें… मैं देख लूंगी.’ हमने 10 साल तक एकदूसरे को डेट किया.

जब मेरी पहली फिल्‍म ‘मेरी जंग’ चली, इसके बाद मुझे लगा कि मैं अब उसे घर ला सकता हूं. मैंने सुनीता को फोन किया और कहा,’ चलो कल शादी करते हैं और अगले ही दिन 10 लोगों की मौजूदगी में हमारी शादी हो गई. मैं शादी के तीन दिन बाद ही शूट पर चला गया और सुनीता अकेले ही हनीमून पर विदेश चली गई. सच कहूं तो वो मुझे बहुत अच्छी तरह समझती हैं. शायद मैं भी खुद को इतना नहीं जानता.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola