''कारवां'' से बॉलीवुड में डेब्‍यू कर रहे हैं दलकीर सलमान, शेयर किया ये वीडियो

Updated at : 10 Jul 2018 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
''कारवां'' से बॉलीवुड में डेब्‍यू कर रहे हैं दलकीर सलमान, शेयर किया ये वीडियो

मलयाली अभिनेता दलकीर सलमान फिल्‍म ‘कारवां’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रहे हैं. फिल्‍म में इरफान खान, मिथिला पालकर और कृति खरबंदा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. आकर्श खुराना के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म की कहानी में इरफान खान, दलकीर सलमान और मिथिला पार्कर […]

विज्ञापन

मलयाली अभिनेता दलकीर सलमान फिल्‍म ‘कारवां’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रहे हैं. फिल्‍म में इरफान खान, मिथिला पालकर और कृति खरबंदा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. आकर्श खुराना के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म की कहानी में इरफान खान, दलकीर सलमान और मिथिला पार्कर डेडबॉडी की तलाश में सफर पर निकलते हैं. अब फिल्‍म का नया गाना ‘ छोटा सा फसाना’ रिलीज कर दिया गया है जिसे दलकीर सलमान ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है.

दलकीर सलमान मलयाली फिल्‍मों का एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्‍होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्‍म ‘सेकेंड शो’ से की थी. इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें बेस्‍ट एक्‍टर का फिल्‍मफेयर अवार्ड मिला था. पिछले दिनों दलकीर ने फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपने इंस्‍टाग्राम अकांउट पर फिल्‍म का पोस्‍टर और ट्रेलर रिलीज किया था. फिल्‍म के पोस्‍टर में लिखा है,’ तीन खोई आत्मा, दो डेड बॉडी और अनंत तक का एक सफर.’

दलकीर सलमान जल्‍द ही अपनी आनेवाली मलयाली फिल्‍म ‘Oru Yamandan Premakatha’ की शूटिंग शुरू करनेवाले हैं. कुछ समय से फिल्‍मों से ब्रेक लेने के बाद दलकीर की इस फिल्‍म को उनका महत्वपूर्ण प्रोजेक्‍ट बताया जा रहा है. इस फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट विष्‍ण्‍ुा उन्‍नीकृष्‍णन-विपिन जॉर्ज की टीम ने लिखी है. फिल्‍म के के डायरेक्‍टर BC Noufal हैं जो इसी फिल्‍म से एक डायरेक्‍टर के तौर पर डेब्‍यू करने जा रहे हैं. फिल्‍म की शूटिंग इस महीने के आखिरी सप्‍ताह से शुरू होगी.

बता दें कि ‘Oru Yamandan Premakatha’ दलकीर सलमान की इस साल रिलीज होनेवाली यह पहली मलयाली फिल्‍म है. खबरों के अनुसार, दलकीर इस फिल्‍म में एक पेंटर की भूमिका में नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola