फिल्म लापता लेडीज में नितांशी की एक्टिंग से सेट पर छाया जादू, आमिर खान ने की सराहना

Nitanshi goel
नितांशी गोयल की लापता लेडीज में एक्टिंग ने डायरेक्टर किरण राव को आंसू बहाने पर मजबूर कर दिया. आमिर खान ने उन्हें ‘डायमंड’ का टैग भी दिया, जानिए शूटिंग से जुडे ओर भी किससे.
नितांशी की एक्टिंग से किरण राव का दिल पिघला
Bollywood: फिल्म ‘लापता लेडीज’ में फूल कुमारी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म के शूटिंग एक्सपीरियंस के बारे में बताया. नितांशी ने फिल्म के एक सीन को एक ही टेक में शूट किया था. इस शानदार परफॉर्मेंस ने डायरेक्टर किरण राव को इमोशनल कर दिया और उनकी आंखों में आंसू ला दिए.
आमिर खान का सराहा और ‘डायमंड’ का टैग दिया
इंटरव्यू के दौरान नितांशी ने खुलासा किया कि आमिर खान ने फिल्म के सेट पर उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की. आमिर ने नितांशी की मां और डायरेक्टर किरण राव के सामने कहा कि वह एक ‘डायमंड’ हैं और एक दिन सुपरस्टार बनेंगी. आमिर की तारीफों ने नितांशी को बेहद खुश किया और उनकी आंखों में आंसू आ गए.

सेट पर पहले दिन की नर्वसनेस और किरण राव का समर्थन
नितांशी ने सेट पर पहले दिन की अपनी नर्वसनेस के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि किरण राव हमेशा उनके साथ ढाल की तरह खड़ी रहती थीं. सेट का पॉजिटिव माहौल नितांशी और अन्य यंग एक्टर्स के लिए बेहतर प्रदर्शन करने में मददगार साबित हुआ.
यादगार पल: एक टेक में पूरा किया सीन
नितांशी ने बताया कि एक इंपोर्टेंट सीन को उन्होंने एक ही टेक में पूरा किया था. इस परफॉर्मेंस के बाद किरण राव की आंखों में आंसू थे और उन्होंने ताली बजाते हुए पूरे सेट को उनके लिए ताली बजाने के लिए प्रेरित किया. यह पल नितांशी के लिए बेहद यादगार था.
‘लापता लेडीज’ की सफलता
फिल्म ‘लापता लेडीज’, जिसमें नितांशी के अलावा प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं, 1 मार्च को रिलीज हुई. फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था और यह फिल्म केवल 5 करोड़ रुपये में बनी थी, लेकिन इसने दुनियाभर में 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sahil Sharma
Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




