Shaheen Bagh हुआ खाली, तो बॉलीवुड फिल्ममेकर बोले- पनौती हटी, अब कोरोना वायरस भी…

Shaheen Bagh- नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 101 दिन से चल रहे प्रदर्शन को खत्म कर दिया गया. इस पर बॉलीवुड डायरेक्टर अशोक पंडित ने ट्वीट किया है.
मुंबई: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में पिछले 101 दिन से चल रहे प्रदर्शन को खत्म कर दिया गया. दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते जगह को खाली कराया है. इस पर अब बॉलीवुड डायरेक्टर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने ट्वीट किया है. उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड डायरेक्टर अशोक पंडित ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, “पनौती हटी! ग्रहण हटा! जहर हटा! देश के दुश्मन हटे! अब कोरोनावायरस भी हटेगा !” अशोक पंडित के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
पनौती हटी !
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) March 24, 2020
ग्रहण हटा !
जहर हटा !
देश के दुश्मन हटे !
अब #Coranavirus भी हटेगा ! #IndiaFightsCorona https://t.co/2YON4PH3nv
इससे पहले मुल्क’ फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने सीएए-एनआरसी के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे धरना-प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था, और शाहीन बाग, आपकी हिम्मत की दाद है. पर…समय आ गया है कि इस विद्रोह को…कुछ समय के लिए मुल्तवी कर दिया जाए.” उन्होंने लिखा, “मुल्क पहले है, घर जाइए, लड़ाई फिर की जाएगी.
और शाहीन बाग़, आपकी हिम्मत की दाद है। पर अब समय आ गया है कि इस विद्रोह को आने वाले कुछ समय के लिए मुल्तवी कर दिया जाय। आपकी बात बाआवाज़ ए बुलंद कह और सुन ली गयी है। आपके साथ खड़े लोगों की तादाद गिन ली गयी है। अब आपके हाथों नुक़सान होने की गुंजाइश है। न होने दें।1/2
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) March 21, 2020
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 101 दिन से चल रहे लगातार प्रदर्शन को खत्म कर दिया गया. देर रात पुलिस ने कार्यवाही कर प्रदर्शन खत्म करा दिया है. प्रशासन का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रदर्शन खत्म कराया गया. शाहीन बाग से कुल 9 लोग हिरासत में लिए गए. जिसमें 6 महिलाएं और 3 पुरुष है. दिल्ली में कर्फ्यू और सेक्शन 144 को देखते हुए कार्रवाई की गई.
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते जनता कर्फ्यू के आह्वान के बीच दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को बंद करवाने को लेकर रविवार को दो गुट आपस में भिड़ गए थे. एक पक्ष चाहता था कि पीएम के जनता कर्फ्यू के ऐलान का समर्थन किया जाए, जबकि दूसरा पक्ष इसे मानने को तैयार नहीं था. हालांकि, बाद में मामला शांत करवा दिया गया था.
बता दें कि कोरोना के चपेट में भारत में अब तक 498 लोग आ चुके हैं. इस बीमारी से 9 लोगों की मौत हो गयी है. देशभर में 30 राज्यों के 548 जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है. हालांकि लॉकडाउन के बाद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं होने के कारण महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़ और पुडुचेरी ने अपने राज्यों में कर्फ्यू लगा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










