Live Updates

Bollywood & TV Updates : UAE का गोल्डन वीजा हासिल करने वाले पहले इंडियन एक्टर Sanjay Dutt बने, Salman Khan की Antim की रिलीज डेट बढ़ी आगे

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates: यूट्यूबर पारस सिंह उर्फ बंटी ने अरुणाचल प्रदेश के एक विधायक निनॉन्ग इरिंग पर नस्लभेदी टिप्पणी की थी. उन्होंने इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया था. उनके इस वीडियो की लोगों ने जमकर आलोचना की है. वहीं एक्टर राजकुमार राव ने भी बंटी के इस कमेंट को असहनीय बताया है. वहीं दूसरी तरफ शहनाज गिल अपने लेटेस्ट वीडियो को लेकर एकबार फिर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हो गये हैं. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ… LIVE Updates

विज्ञापन

UAE का गोल्डन वीजा हासिल करने वाले पहले इंडियन एक्टर Sanjay Dutt बने

फिल्म अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) को यूएई गोल्डन वीजा (UAE Viza) मिला है. जिसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर दी है. इस तस्वीर में उनके साथ यूएई के डायरेक्टर जनरल मोहम्मद अहमद अल मारी नजर आ रहे हैं और उन्होंने ही संजय दत्त को इस सम्मान से नवाजा है.अब भारत से संजय दत्त (Sanjay Dutt) इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिन्हें ये गोल्डन वीजा मिला है. जिससे वो काफी खुश हैं.

महिला ने सोनू सूद को बांधी राखी

एक महिला ने सोनू सूद (Sonu Sood) को राखी बांधी, इसके बाद उनका पैर छूने लगी. सोनू सूद ने उन्हें रोका और कहा कि, ‘नहीं-नहीं आप ऐसा मत करिए’. फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है. सोनू सूद ने इससे पहले भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था.

Salman Khan की Antim की रिलीज डेट बढ़ी आगे

रोना वायरस महामारी की वजह से कई सारी फिल्मों की रिलीज डेट प्रभावित हुई है. सलमान खान (Salman Khan) और आयुष शर्मा (Aayush Sharma) स्टारर अंतिम (Antim) भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है और मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनिश्चित काल तक के लिए आगे बढ़ा दी है. फिल्म अंतिम अक्टूबर 2021 में रिलीज होने वाली थी लेकिन देश के हालात देखते हुए मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. फिल्म के निर्देशनक महेश मांजरेकर ने कहा कि अंतिम की रिलीज को अनिश्चित काल के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया है.

कुछ इस तरह रिलीज की जाएगी राजामौली की फिल्म RRR

साल की बहुप्रतिक्षित फिल्म आरआरआर (RRR) से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. फिल्म थिएटर में रिलीज होने के बाद डिजिटल रिलीज भी होगी. फिल्म के मेकर्स ने अपने डिजिटल पार्टनर्स की अनाउंसमेंट कर दी है

Yuvika Chaudhary ने जातिसूचक शब्द प्रयोग करने के लिए मांगी माफी

बिग बॉस 9 की प्रतियोगी युविका चौधरी विवादों में पड़ गई है, उन्होंने जाति सूचक शब्द का उपयोग अपमानजनक तौर से किया है. अपने व्लोग में युविका चौधरी जाति सूचक शब्द का उपयोग कर रही हैं. इसके चलते सोशल मीडिया पर लोग काफी गुस्से में है, उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा हैl उन्होंने इसके लिए क्षमा भी मांगी है.

टाउते तूफान के बाद कंगना रनौत ने अपने बगीचे में लगाए 20 पौधे

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए अपने गार्डन में 20 पैधे लगाए है. एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करके दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola