Bollywood National Crush: बॉलीवुड के ये एक्टर्स जिनकी एक झलक के लिए लड़कियां तरसती हैं, हीरामंडी के ताजदार भी शामिल

Updated:
विज्ञापन
Bollywood National Crush: बॉलीवुड के ये एक्टर्स जिनकी एक झलक के लिए लड़कियां तरसती हैं, हीरामंडी के ताजदार भी शामिल

बॉलीवुड के कई एक्टर्स हैं, जिसकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. इसमें सबसे लेटेस्ट हीरामंडी के ताजदार हैं.

विज्ञापन

Bollywood National Crush: बॉलीवुड में कई एक्टर्स है जो अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने लुक्स के लिए जाने जाते हैं. इन एक्टर्स को एक बार देखने के लिए फैंस की आंखे तरस जाती हैं. कई बार तो लोग इनकी एक झलक के लिए हजारों रुपए खर्च करते हैं. हद तो तब हो जाती है, जब फैंस इन एक्टर्स की फिल्में सिर्फ इस लिए देखने जाते हैं ताकि एक बार इनका दीदार कर सकें. ऐसे में आप भी सोचने पर मजबूर हो गए होंगे कि आखिर ऐसी कौन से एक्टर्स है जिनकी एक झलक के लिए फैंस दीवाने हो रखे हैं. तो लिए हम आपको बताते हैं इन एक्टर्स की लिस्ट जो नेशनल क्रश बन गए हैं.

ताहा शाह बदूशा

हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज हीरामंडी के ताजदार के चर्चे चारों ओर हैं. जिसे देखो वह इनकी नाम की माला जपे जा रहा है और ऐसा होना भी चाहिए आखिर आलम जेब के ताजदार अब नेशनल क्रश जो बन चुके हैं. हीरामंडी में अगर किसी किरदार को सबसे ज्यादा प्यार मिला है तो वो है ताजदार.

लोग इन्हें इनके असली नाम से ज्यादा इनके ऑन स्क्रीन नाम से पुकार रहे हैं. सोशल मीडिया पर हर कोई सीरीज की क्लिप एडिट कर इनकी रील अपलोड कर रहे हैं. एक इंटरव्यू के दौरान फैंस का किस्सा बताते हुए उन्होंने ने कहा कि लड़कियों का एक ग्रुप ऐसा था, जो पागल हो गया था और वो चिल्ला रहे थे. अचानक मैंने उनकी ओर देखा और वो बोले, ‘ताजदार! ताजदार! ताजदार!’ इसके बाद तो वो जैसे पागल ही गए और रोने लगे। मैंने इस तरह का रिएक्शन पहले कभी नहीं देखा था. इससे पता चलता है कि फैंस इन्हें कितना ज्यादा चाहते हैं.

Also Read nancy-tyagi-at-cannes-film-festival-2024-know-about-fashion-influencer-personal-life-slt

रोहित सराफ

मिसमैच्ड और लूडो से चर्चित लीड एक्टर रोहित सराफ के चाहने वालों की तो कमी ही नही है. सोशल मीडिया पर भी यह काफी पोपलर हैं. मिसमैचेड के अब तक दो सीजन आ चुके हैं और रोहित के फैंस को सीजन 3 का काफी इंतजार है.

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग एक्टर्स में से एक हैं कार्तिक आर्यन. लड़कियां इनकी इतनी दीवानी है कि इनसे शादी करके के सपने सजाती रहती हैं. और हो भी क्यों न कार्तिक हैं ही इतने हैंडसम. लुक्स के साथ साथ एक्टर को उनके अभिनय के लिए काफी पसंद किया जाता है. अभी हाल ही के इनकी अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे देखने के बाद हर तरफ बस इन्ही के चर्चे हैं.

शाहिद कपूर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर चॉकलेटी ब्वॉय नाम से भी जाने जाते हैं. फैंस को आज भी इनका चॉकलेटी लुक सबसे ज्यादा पसंद आता है, जिसमें उन्होंने जब वी मेट और विवाह जैसी फिल्में दी हैं.

Also Read- Swatantrya Veer Savarkar OTT Release Date: रणदीप हुड्डा की फिल्म इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola