Ayushman Khurrana ने कबूला , बिना म्यूजिक जिंदगी अधूरी...
Published by : Pallavi Pandey Updated At : 17 Jul 2024 5:26 PM
Ayushmann Khurrana on Dum Laga Ke Haisha
आयुष्मान खुराना को आज कोई पहचान की ज़रूरत नहीं है. वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बहुत पॉपुलर एक्टर हैं. उनकी एक्टिंग की हमेशा तारीफ होती है.
आयुष्मान खुराना का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘रह जा’ एक बहुत ही सुंदर गाना है. ये उन लोगो के लिए है जो अपने पार्टनर से दूर रहकर, एक दूसरे की छोटी-छोटी बात याद करते हैं.गाने में आयुष्मान खुराना के साथ हरजोत कौर ने अपनी आवाज दी है.गाने को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है.
‘फिल्म के बिना रह सकता हूं’
इस गाने की BTS सामने आई है. इसमें एक्टर ने एक बड़ा मजेदार खुलासा किया है. आयुष्मान ने बोला उनकी जिंदगी म्यूजिक के बिना कुछ नहीं है. एक्टर ने ये भी बोला, ‘मैं म्यूजिक के बिना काम नहीं कर सकता. मैं फिल्मों के बिना रह सकता हूं लेकिन संगीत के बिना नहीं रह सकता.’ आयुष्मान ने ये भी बोला, ‘जिंदगी छोटे-छोटे पलों के बारे में है. मैं वास्तव में अपने जीवन में छोटे-छोटे पलों और छोटी-छोटी चीज़ों की सुंदरता को संजोता हूँ. मैं छोटी-छोटी चीज़ों से परेशान हो जाता हूँ और छोटी-छोटी चीज़ों से खुश भी हो जाता हूँ. मुझे यह पसंद है.’
आयुष्मान का वर्कफ्रंट
आयुष्मान के एक्टिंग करियर की बात करते हुए, उन्हें अंतिम बार ‘ड्रीम गर्ल 2’ में देखा गया था. उनके पास कई रोमांचकारी प्रोजेक्ट्स हैं. साथ ही, उनके पास सारा अली खान के साथ एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म और करीना कपूर खान के साथ एक अभी फिल्म भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










