B'day Spl: शादी के बाद भी इस एक्ट्रेस के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे प्रभु देवा, पत्नी ने कर दिया था केस

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Apr 2020 12:49 PM

विज्ञापन

prabhu deva- एक्टर, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा का आज जन्मदिन है. आज वो 47 साल के हो गये हैं.

विज्ञापन

Happy Birthday Prabhu Deva: एक्टर, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा का आज जन्मदिन है. आज वो 47 साल के हो गये हैं. उन्हें इंडिया के माइकल जैक्सन के नाम से भी जाना जाता है. डांस के सुपरस्टार प्रभुदेवा की निजी जिन्दगी काफी विवादों से भरी हुई है. दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक्ट्रेस नयनतारा की वजह से प्रभुदेवा की शादी टूट गई थी. साल 2009 में प्रभु देवा और तमिल अभिनेत्री ‘नयनतारा’ के रोमांस और डेटिंग की अफवाहें सामने आने लगी.

प्रभु देवा ने तमिल फिल्म ‘विल्लू’ का निर्देशन किया जिसमें नयनतारा मुख्य अभिनेत्री थी. लम्बे समय तक दोनों ने अपने संबंधों को कभी स्वीकार नहीं किया और मीडिया में पूछे जाने पर दोनों या तो चकमा दे जाते यां इसे हंसी में उड़ा देते.

इस पूरे मामले में घुमाव तब आया जब सितंबर 2010 में प्रभु देवा ने खुद नयनतारा और अपने संबंधों को स्वीकार किया. उन्होंने एक मीडिया पोर्टल में इसका खुलासा किया कि नयनतारा वास्तव में उनके लिए खास हैं और वह उनसे शादी करना पसंद करेंगे. तब पता चला कि दोनों दो साल से डेटिंग कर रहे थे.

दरअसल नयनतारा ने जिस समय कोरियोग्राफर प्रभुदेवा को डेट करना शुरू किया उस वक्त को शादी शुदा थे और 3 बेटों के पिता थे लेकिन प्यार के आगे दोनों की न चली और जल्द ही दोनों एक दूसरे के प्यार की गिरफ्त में आ गये. दोनों ने लिवइन में रहना शुरू कर दिया. बताया जाता है कि प्रभुदेवा के लिए उन्होंने अपना ईसाई धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया था.

जैसे ही दोनों के प्यार की खबर प्रभुदेवा की पत्नी को चली उनकी पत्नी लता ने साल 2010 में फैमिली कोर्ट में पिटीशन लगाई कि प्रभुदेवा नयनतारा के साथ लिव-इन में रह रहे हैं. इतना ही नहीं लता ने धमकी भी दी थी कि अगर उन्होंने नयनतारा से शादी की तो वो भूख हड़ताल करेंगी. उस वक्त नयनतारा के खिलाफ काफी प्रोटेस्ट किया गया उनके पुतले भी फूंके गये.

लेकिन प्रभुदेवा अब भी नयनतारा से प्यार करते थे उन्होंने इस प्यार के लिए 16 साल की शादी तक तोड़ दी और साल 2011 में अपनी पत्नी लता को तलाक दे दिया. प्रभुदेवा को पत्नी लता से हुए तलाक ने उन्हें दिवालिया होने की कगार पर ला दिया था. उन्हें अपनी पत्नी को 10 लाख रुपए का गुजारा भत्ता देने के अलावा प्रॉपर्टी भी देनी पड़ी थी. जिसके बाद नयनतारा ने मीडिया में अपना बयान दिया कि उनके और प्रभुदेवा के बीच में कुछ भी नहीं हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola