Bigg Boss: 11 साल से सलमान खान के 'बिग बॉस' का ऑफर ठुकरा रही हैं तनुश्री दत्ता, बोलीं- इतनी सस्ती नहीं हूं

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Sep 2025 7:51 PM

विज्ञापन

तनुश्री दत्ता ने11 सालों तक किया बिग बॉस रिजेक्ट. फोटो- इंस्टाग्राम

Bigg Boss: एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों वह पिछले 11 सालों से बिग बॉस के ऑफर को ठुकरा रही हैं. मेकर्स ने 1.65 करोड़ रुपये तक का ऑफर दिया था. आइए बताते हैं इसके पीछे की वजह.

विज्ञापन

Tanushree Dutta On Bigg Boss Offer: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि बीते 11 सालों से उन्हें बिग बॉस का हिस्सा बनने का ऑफर मिल रहा है, लेकिन वह हर बार इसे ठुकरा देती हैं. यहां तक कि मेकर्स ने उन्हें शो में शामिल होने के लिए 1.65 करोड़ रुपये ऑफर किए, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

क्यों नहीं करना चाहतीं बिग बॉस जॉइन?

एक इंटरव्यू में तनुश्री ने कहा कि वह ऐसी जगह कभी नहीं रह सकतीं जहां प्राइवेसी न हो. उन्होंने कहा, “मैं अपने परिवार के साथ भी नहीं रहती क्योंकि हर किसी को अपनी जगह चाहिए होती है. बिग बॉस में पुरुष और महिलाएं एक ही बिस्तर पर सोते हैं और एक ही जगह पर लड़ते हैं. मैं ऐसी चीजें कभी नहीं कर सकती.”

तनुश्री ने आगे कहा कि मेकर्स ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की, यहां तक कि ज्यादा पैसे देने का भी ऑफर किया, लेकिन वह नहीं मानीं.

अपनी इमेज और खानपान को लेकर सजग

एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपने खान-पान और पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सजग रहती हैं.उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मैं इतनी सस्ती नहीं हूं कि एक शो के लिए किसी लड़के के साथ एक ही बिस्तर पर सो जाऊं. चाहे मुझे कितने भी करोड़ क्यों न ऑफर किए जाएं, मैं बिग बॉस का हिस्सा कभी नहीं बनूंगी.”

तनुश्री दत्ता का फिल्मी करियर

तनुश्री ने 2005 में फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने ‘ढोल’, ‘भागम भाग’, ‘36 चाइना टाउन’, और ‘गुड बॉय, बैड बॉय’ जैसी फिल्मों में काम किया.

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Advance Booking Report: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म ने की बंपर शुरुआत, एडवांस बुकिंग में धड़ल्ले से बेच दिए इतने टिकट्स

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola