ePaper

Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक की दोनों पत्नी में से एक वाइफ का शो से कटा पत्ता, यूट्यूबर बोले- ‘मैं खुश हूं’

Updated at : 01 Jul 2024 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
armaan malik

armaan malik

बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ भाग लिया है. अब दूसरा एलिमिनेशन हुआ और अरमान की दोनों वाइफ से एक वाइफ बाहर हो गई.

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 ने दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. शो कुछ हफ्ते पहले ही शुरू हुआ है और जल्द ही सुर्खियों में आ गया. पहले वीकेंड का वार एपिसोड में अनिल कपूर का स्वैग देखने लायक था. उनकी करिश्माई और आकर्षक उपस्थिति को दर्शक पसंद कर रहे हैं. रियलिटी शो में दूसरा एलिमिनेशन हुआ और इसमें यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक को बेघर होना पड़ा. पहले हफ्ते में ही पायल को घर छोड़कर जाना पड़ा.

बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर हुई पायल मलिक

यूट्यूबर अरमान मलिक ने बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी दोनों वाइफ पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ एंट्री किया था. पहले हफ्ते में ही पायल घर से बाहर हो गई. पायल का नाम जैसे अनाउंस हुआ, कृतिका मलिक रोने लगी. अरमान उसे संभालते दिखे. इस हफ्ते साई केतन राव, शिवानी कुमारी, लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, सना सुल्तान नॉमिनेट हुए थे. अब सब सेफ है और पायल का शो से पत्ता कट गया.

Also Read- Big Boss OTT 3 में हुआ सीजन का पहला एलिमिनेशन, इस कंटेस्टेंट का शो से कटा पत्ता, जानें नाम

Also Read- Bigg Boss OTT 3 में दोनों पत्नियां के साथ अरमान मलिक ने की धांसू एंट्री, जानें इस सीजन कौन-कौन कंटेस्टेंट करेंगे खूब हंगामा

पायल मलिक के निकलने पर खुश है अरमान मलिक

बिग बॉस ओटीटी 3 से पायल मलिक का बाहर होना घरवालों के लिए किसी झटके से कम नहीं था. अरमान मलिक ने पायल के निकलने पर अपनी दूसरी पत्नी कृतिका से कहा कि वो खुश है कि वो शो से बाहर हो गई है. अरमान ने कहा कि वह चाहते थे कि वह रुकें और लड़ें. हालांकि, अब जब वह चली गई है, तो वह भी इससे खुश हैं. बता दें कि मिड वीक में ही शो से नीरज गोयत को बाहर निकाला गया था. नीरज सबसे पहले शो से बाहर हुए और उसके बाद अब पायल भी आउट हो चुकी है. फिलहाल शो में अभी अरमान मलिक, कृतिका मलिक, नैजी, शिवानी कुमारी, पोलोमी दास, सना मकबूल, सना सुल्तान खान, विशाल पांडे, चंद्रिका दीक्षित, मुनीषा खटवानी, साई केतन राव, दीपक चौरसिया और लवकेश कटारिया हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola